यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

प्रेस/मीडिया कवरेज

"वेबसाइट में उत्कृष्टता" के लिए वेब रत्न पुरस्कार

19 अप्रैल, 2010 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किए गए

संचार एवं सूचना तकनीकी विभाग द्वारा पहली बार शुरू किए गए "वेब रत्न पुरस्कार" एक विशेष समारोह में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ए. राजा द्वारा श्री सचिन पायलट, राज्यमंत्री, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की उपस्थिति में प्रदान किए गए।

इंटरनेट की बढ़ी पहुंच और वहनीयता के साधनों की सहज उपलब्धता के कारण सरकारी वेबसाइट का लाभ, देशभर के लोग, शहरों और गावों में, अब एक समान रूप से उठा सकते हैं। इंटरनेट की आसान उपलब्धता ने सरकारी पोर्टल और वेबसाइटों से जुड़ी नागरिक केंद्रित सेवाओं और उनके बारे में सूचना की अच्छी उपलब्धता की अपेक्षाओं को बढ़ा दिया है।

इस दिशा में विभिन्न स्तरों पर सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत पिछले साल सरकारी वेबसाइटों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए...........वेब रत्न पुरस्कारों के प्रारंभ होने से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

भारत के राष्ट्रीय पोर्टल (http://bharat.gov.in (वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)) के अंतर्गत् राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वेब रत्न पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य ई-प्रशासन पहल की दिशा में साइट के माध्यम से अनुकरणीय प्रयासों को बढ़ावा देना है।

उल्लेखनीय योगदान के लिए दलों और व्यक्ति विशेष को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार निम्न श्रेणियों में प्रदान किए गए:

  1. नागरिक केंद्रित सेवाएं
  2. जन भागीदारी पहल
  3. उत्कृष्ट वेब सामग्री
  4. प्रौद्योगिकी के अभिनव प्रयोग
  5. व्यापक वेब उपस्थिति - मंत्रालय
  6. व्यापक वेब उपस्थिति - राज्य
  7. राष्ट्रीय पोर्टल समन्वयक
  8. राष्ट्रीय पोर्टल के लिए एनआईसी समन्वयक

पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी किए गए सारांश के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल (http://bharat.gov.in (वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)) पर भी देखी जा सकती है।

वेब रत्न पुरस्कार ...........जो अपनी यात्रा के पहले सोपान पर है ...........भारत सरकार के लिए साइबर जगत में उच्च गुणवत्ता, सार्वभौम उपलब्धता, सम्मिलन के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए बहुत आगे तक जाएगा।

राष्ट्रीय पोर्टल सचिवालय
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
तृतीय तल, ए-ब्लॉक, सीजीओ कॉम्प्लेक्स
लोधी रोड, नई दिल्ली - 110 003
ईमेल: indiaportal[at]gov[dot]in
दूरभाष: +91-11-24363692, 0-9811299934
फैक्स: 91-11-24368854

स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल द्वारा समीक्षित: 27-03-12