स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्ती भारत सरकार की प्रमुख चिंता है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान देता है। पिछले वर्षों में सरकार ने अपने नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए विभिन्न स्वास्थय कार्यक्रम और नीतियां आरंभ की है। स्वास्थ्य का मुद्दा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (बाहरी विंडो में खुलने वाली वेबसाइट) के अंतर्गत आता है। यह मंत्रालय स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग (बाहरी विंडो में खुलने वाली वेबसाइट) और आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी विभाग (बाहरी विंडो में खुलने वाली वेबसाइट) में विभाजित है। हाल ही में मंत्रालय ने संतुलित आहार के माध्यम से नागरिकों को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने की गाइड के रूप में हेल्दी इंडिया (बाहरी विंडो में खुलने वाली वेबसाइट) नाम की वेबसाइट शुरू की है।

क्षेत्र का अवलोकन