चिकित्सा पयर्टन
चिकित्सा पर्यटन के लिए भारत बिल्कुल सही जगह है जिसमें स्वास्थ्य लाभ के अलावा दुनिया की खूबसूरत जगहों का भ्रमण भी किया जा सकता है। अतिविशिष्ट चिकित्सा देखभाल, उपकरण और सुविधाओं की भारत में उपलब्धता के कारण पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं।
भारत विदेशी पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में दक्ष होता जा रहा है। भारतीय उद्योग परिसंघ के एक अध्ययन के अनुसार इस क्षेत्र में ऐसी आकर्षक क्षमता है कि यह 2012 तक 2.3 बिलियन डॉलर का कारोबार कर सकता है। वर्ष 2004 में लगभग 150,000 विदेशी नागरिक उपचार के लिए भारत आए और प्रत्येक वर्ष 15 प्रतिशत संख्या बढ़ रही है।
निम्नलिखित लाभों की वजह से भारत ''वैश्विक स्वास्थ्य स्थान'' बनने की प्रक्रिया में है:
- भारत में चिकित्सा सेवा की लागत पश्चिमी देशों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम है और दक्षिण पूर्ण एशिया में सबसे सस्ता है।
- भाषा मुख्य तसल्ली का कारक है जो चिकित्सा और स्वास्थ्य पर्यटन के लिए बहुत अधिक संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। भारत में अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले डाक्टरों, मार्गदर्शकों और चिकित्सा स्टाफ की बड़ी जनसंख्या है। यह विदेशियों को भारतीय डाक्टरों के साथ संबंध बनाने में आसान बना देती है।
- भारतीय अस्पताल कार्डियोलॉजी और कार्डियोथोरासिस सर्जरी, जोड़ प्रतिस्थापन, ट्रांसप्लांट, सौंदर्य उपचार, दंत चिकित्सा, हड्डियों की सर्जरी इत्यादि में दक्षता प्राप्त कर रहे हैं।
- भारत में चिकित्सा सेवाओं में पूर्ण काया रोग विज्ञान, विस्तृत शारीरिक और जननविज्ञानी जांच, ऑडियोमेटरी, स्पिरोमेटरी, सीने का एक्स रे 12 लीड ईसीजी, 2 डी ईको कलर डोपलर, गोल्ड स्टेंडर्ड की एक्स रे बोन डेंसीटोमेटरी, काया वसा विश्लेषण, कोरोनरी रिस्क मार्कर्स, उच्च क्षमता वाली एमआरआई आदि शामिल हैं।
- सभी चिकित्सीय उपचार और जांच अध्यतन प्रौद्योगिकीय रूप से विकसित डायग्नोस्टिक उपकरणों का उपयोग करके किए जाते हैं।
- भारतीय डाक्टरों को सफल कार्डियक सर्जरी बोन मैरो ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लान्ट, ऑर्थोपैडिक सर्जरी और अन्य चिकित्सा उपचार करने में विशेषज्ञता हासिल है।
- भारत में बांझपन के उपचार की लागत विकसित राष्ट्रों की तुलना में लगभग 1/4 है। आधुनिक सहायता प्राप्त प्रजनन तकनीकी जैसा कि आईवीएफ और पूर्ण दायरे की सहायताप्राप्त प्रौद्योगिकी (एआरटी) सेवाओं ने भारत को बांझपन के उपचार के लिए पहली पसंद बना दिया है।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल ![]()

