विदेश
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

सामान्य रुप से बारंबार पूछे गए प्रश्‍न (एफएक्‍यू)

क्‍या भारतीय संस्‍थाओं द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रम मान्‍यताप्राप्‍त हैं?

सभी विश्‍वविद्यालय/संस्‍थाएं जो भारत में व्‍यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम चलाते हैं उनके लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर की सांविधिक निकायों, जिनकी स्‍थापना मानदंडों और मानकों के अनुरक्षण के लिए की गई है, द्वारा मान्‍यताप्राप्‍त होना अनिवार्य है।

क्‍या भातर में डिस्‍टेंस लार्निंग कार्यक्रम चलाए जाते हैं?

जी, हां। भारत में लगभग 11 विश्‍वविद्यालय हैं जो विशिष्‍ट रूप से डिस्‍टेंस शिक्षा कार्यक्रम चलाते हैं। अनेकानेक नियमित विश्‍वविद्यालय के पास भी अलग से दूरस्‍थ शिक्षा कक्ष हैं। जैसे दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के पास ओपन लार्निंग स्‍कूल (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) है जो छात्रों को डिस्‍टेंस लार्निंग पाठ्यक्रम देता है। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) (आईजीएनओयू) नई दिल्‍ली, विश्‍व में सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी है जो डिस्‍टेंस लार्निंग कार्यक्रम चलाता है और जो विश्‍व भर में लगभग एक मिलियन छात्रों की आवश्‍यकताओं को पूरा करता हैं।

क्‍या विदेशी छात्रों को जीआरई, जीएमएटी, टीओईएफएल, आईईएलटीएस या कोई अन्‍य परीक्षा देने की आवश्‍यकता होती है?

भारतीय विश्‍वविद्यालय उपर्युक्‍त अंकों पर बल नहीं देते हैं। तथापि क्‍योंकि अंग्रेजी माध्‍यम में अकादमी कार्यक्रम कठिन होते हैं, अंग्रेजी में निपुण होना अति आवश्‍यक है। एक व्‍यक्ति को अंग्रेजी माध्‍यम से कम से कम उच्‍च माध्‍यमिक स्‍तर तक की पढ़ाई करनी चाहिए अथवा अंग्रेजी उसका एक विषय होना चाहिए।

क्‍या विदेशी छात्रों के लिए भारत में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं हैं?

अधिकांश भारतीय संस्‍थाओं में अपना स्‍वयं का कैम्‍पस क्लिनिक है जहां छात्रों का उपचार खांसी, जुकाम आदि के लिए किया जाता है। यदि छात्र चाहता है तो संस्‍थान छात्र को चिकित्‍सा बीमा कराने में सहायता कर सकते हैं।

भारत में विदेशी छात्रों के लिए कौन-कौन से आवासीय विकल्‍प उपलब्‍ध हैं?

सभी भारतीय संस्‍थाएं कैम्‍पस में स्थित होस्‍टलों में अंतरराष्‍ट्रीय छात्रों के लिए होस्‍टल आवास प्रदान करती हैं। यदि वे चाहें तो छात्र बाहर भी रह सकते हैं निजी आवासों और किराए के फ्लैटों में रह सकते है।

कहां से वि‍देशी छात्र भारत में शिक्षा विकल्‍प और गुणवत्ता स्‍तर के विषय जान सकते हैं?

विदेशी छात्र निम्‍नलिखित वेबसाइट देख सकते हैं:

भारत में अध्‍ययन की लागत क्‍या है?

भारतीय विश्‍वविद्यालय विश्‍व में किसी अन्‍य मान्‍यताप्राप्‍त विश्‍वविद्यालय की तुलना में किफायती लागत पर शिक्षा प्रदान करते हैं। भारत में अध्‍ययन करने की औसत लागत पश्चिमी विश्‍वविद्यालयों में प्रसारित की लगभग एक चौथाई है।

भारत में निर्वाह की लागत क्‍या है?

भारत में निर्वाह खर्च (भोजन और अन्‍य) लगभग 100-150 अमेरिकी डॉलर प्रति माह हैं।

क्‍या भारतीय विश्‍वविद्यालय विदेशी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं?

भारत सरकार विदेशी छात्रों को छात्रवृत्ति मुहैया कराती है। अधिक जानकारी के लिए www.educationsupport.nic.in (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) देखें।

क्‍या भारत आने के पहले विदेशी छात्रों की चिकित्‍सा जांच करने की आवश्‍यकता है?

भारत आने वाले सभी विदेशी छात्रों के लिए एड्स हेतु चिकित्‍सा जांच कराना आवश्‍यक है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) (एफआरआरओ) के लिए इस जांच की अपेक्षा है जो आवासीय अनुमति फार्मर प्राप्‍त करने को पूर्वापेक्षा के रूप में है।

क्‍या एफआरआरओ कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है?

6 माह से अधिक अवधि के लिए भारत में रहने वाले सभी पीआईओ विद्यार्थियों के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में पंजीकरण कराना आवश्‍यक है। पंजीकरण के लिए निम्‍नलिखित कागजातों की आवश्‍यकता है:

  • पासपोर्ट और आरंभिक वीजा की फोटो प्रति
  • आवेदक के चार फोटो
  • भारत में आवास का ब्‍यौरा
  • 15 से 60 के आयुवर्ग के लोगों के लिए डब्‍ल्‍यूएचओ द्वारा मान्‍यताप्राप्‍त किसी एक संस्‍था से एचआईवी जांच रिपोर्ट
  • विश्‍वविद्यालय/कॉलेज/संस्‍था से आचरण प्रमाणपत्र (नेकनीयता प्रमाणपत्र)।
  • गैर छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए बैंक खाता/पर्याप्‍त निधि का प्रमाण।

भारत में अध्‍ययन संबंधी और अधिक जानकारी के लिए विदेशी छात्र किससे संपर्क कर सकते हैं?

पूछताछ और दाखिला के लिए संपर्क करें:

मुख्‍या (नियोजन और समर्थन),
एजुकेशन कंसल्‍टेंटस ऑफ इंडिया
एड. सीआईएल हाउस, 18 ए, सैक्‍टर 16 ए,
नोएडा 201301, भारत
डायरेक्‍ट: 91-120-2515281
ईपीएबीएक्‍स: 91-120-2512001-06
फैक्‍स: 91-120-2515372
ईमेल: placement@edcil.co.in
वेबसाइट: www.edcil.co.in (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) / www.educationindia4u.nic.in (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल