विदेश
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

वीज़ा के लिए आवेदन करना

वीज़ा के लिए उस देश में स्थित भारतीय उच्‍चायोग में डाक द्वारा व्‍यक्तिगत रूप से जाकर आवेदन किया जा सकता है, जहां से प्रत्‍याशी भारत आने का इच्‍छुक है।

वीज़ा के लिए आवश्‍यकताएं

आम तौर पर भारतीय वीज़ा प्राप्‍त करने के लिए निम्‍नलिखित दस्‍तावेजों की जरूरत होती है, यद्यपि हर देश की आवश्‍यकता अलग अलग हो सकती है।

  • मूल पासपोर्ट कम से कम 6 माह के लिए वैध होना चाहिए
  • वीज़ा शुल्‍क
  • पासपोर्ट आकार के दो फोटो
  • सहायक दस्‍तावेज, जहां अनिवार्य हो।
  • विधिवत पूरे किए गए आवेदन पत्र

अनिवासी भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों के लिए वीसा

भारतीय मूल के व्‍यक्तियों और ऐसे अनिवासी भारतीयों के लिए, जिनके पास या तो विदेशी भारतीय नागरिकता (ओसीआई) या पीआईओ कार्ड है, उन्‍हें भारतीय वीज़ा की आवश्‍यकता नहीं है। ओसीआई तथा पीआईओ कार्ड उन्‍हें वीज़ा के बिना भारत आने की स्‍वतंत्रता देते हैं। ओसीआई और पीआईओ कार्ड भारत आने के लिए बहुत प्रयोजन जीवन भर के वीज़ा है।

जबकि जिन अनिवासी भारतीयों / भारतीय मूल के व्‍यक्तियों के पास ओसीआई या पीआईओ कार्ड नहीं है, वे आवेदन कर सकते हैं और उन्‍हें उपरोक्‍त बताई गई विधि से भारतीय वीज़ा मिल सकता है।


स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल