फरवरी यानी वह महीना जब शीत ऋतु जा रही होती है और बसंत अपना दायरा बढ़ा रहा होता है। यही वह समय होता है जब देशभर की नजर आम बजट की ओर होती है। इस वर्ष बजट और होली का मिला जुला समागम देखने को मिलेगा। पहले रेल बजट फिर आम बजट और उसके बाद होली।

हम यानी bharat.gov.in आप तक नवीनतम जानकारी, विशेष कार्यक्रम और समाचारों को पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

आपके पसंदीदा पोर्टल की सूची में अपनी जगह बनाए रखने के लिए हम आपसे लगातार सुझाव और फीडबैक लेते रहते हैं और उनका स्वागत करते हैं। भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर हुए परिवर्तनों की संक्षिप्त जानकारी इस न्यूजलेटर में दी गई है।

केंद्रीय बजट 2010: बजट किसी भी देश की आर्थिक उन्नति और वित्तीय मजबूती का संकेतक होता है। इस बार के विशेष कार्यक्रम में हमने केंद्रीय बजट के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं मसलन मुख्य क्षेत्रों से संबंधित प्रमुख घोषणाएं, नीतियों में बदलाव, सुधार कार्यक्रम, आवंटन आदि पर विस्तार में रोशनी डाली है।

साथ ही रेल बजट के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी विस्तार से उद्धृत किया गया है।

यहां आप वर्ष 2009-2010 के आर्थिक सर्वेक्षण को भी विस्तार से पढ़ सकते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण, सरकार का वह प्रतिवेदन होता है, जिसमें देश के आर्थिक विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी होती है। इसके आधार पर ही सरकार अपनी आर्थिक रणनीति तय करती है। देश के वित्त मंत्री प्रतिवर्ष केंद्रीय बजट के पहले आर्थिक सर्वेक्षण का प्रतिवेदन संसद में प्रस्तुत करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आप बजट को विस्तार से पढ़ सकते हैं और बजट प्रस्तुति का वेबकास्ट भी देख सकते हैं।

 

प्रकाशन: प्रकाशन विभाग हर माह कई पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इसका मुख्य लक्ष्य महत्व की और विविधतापूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तकों को आम आदमी तक कम कीमतों में पहुंचाना है। इस माह के प्रकाशन में शामिल पुस्तक है:

भारत-2010 पुस्तक भारत के आर्थिक, ग्रामीण और शहरी विकास, उद्योग और अधोसंरचना, कला व संस्कृति, स्वास्थ्य, रक्षा, शिक्षा, जनसंचार इत्यादि क्षेत्रों में की गई प्रगति पर प्रकाश डालती है।

होली: रंगों का त्यौहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सद्भाव और मित्रता का संदेश बांटने वाला यह त्योहार देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। अपने परिजनों ओर मित्रों को आत्मीयता भरा संदेश हमारे होली बधाई-संदेश के द्वारा प्रषित करें।

नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां

नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां :

 
   

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पेज पर नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में पढ़ा जा सकता है।

फोटो गैलरी में आप विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों की फोटो देख सकते हैं।

प्रेस सूचना विभाग से चुनिंदा विभागों की प्रेस विज्ञप्ति हासिल करने के लिए ऑनलाइन फार्म भी भर सकते हैं।

 
क्या आप जानते हैं?

क्या आप जानते हैं?

 

आप अपने पैन कार्ड की जानकारी में परिवर्तन या सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मैं कैसे करूं? सेक्शन से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनलाइन किया गया है। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
 

सरकार द्वारा हाल में शुरू/लांच की गईं वेबसाइट -

नीचे दी गई वेबसाइटों को हाल ही में सरकार द्वारा शुरू किया गया है और कुछ को नवीनीकृत किया गया हैः

हम अपने सभी पाठकों से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित करते हैं। यदि आप किसी विशेष स्‍तंभ या अनुभाग की सिफारिश करते हैं जिसे आप पोर्टल पर देखना चाहते हैं तो कृपया हमें ई-मेल द्वारा सूचित करें।

आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है।

भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्‍तुत है।

आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा।
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।