bharat.gov.in समाचार पत्रिका, जुलाई 2009

जुलाई माह आ पहुंचा है और इसके दौरान ही केन्‍द्रीय बजट की घोषणा की जानी है तथा यह आयकर विवरणियां भरने का अंतिम समय है। हमेशा की तरह हम आपके लिए ऐसे सहायक संसाधन और ऑनलाइन सेवाएं प्रस्‍तुत करते हैं जिनसे आप इन मुख्‍य वित्तीय मामलों के साथ अन्‍य अनेक जानकारियां प्राप्‍त कर सकें।

भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल आपसे मिले निरंतर समर्थन के लिए आपका आभारी है और हम वचन देते हैं कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार अच्‍छे कार्य करते रहेंगे। यहां इस माह के लिए हमारी गतिविधियों की एक छोटी सी झलक प्रस्‍तुत है।

विशेष कार्यक्रम

केन्‍द्रीय बजट ऑनलाइन: फरवरी माह में अंतरिम बजट प्रस्‍तुत करने के बाद नव निर्वाचित सरकार इस वर्ष का केन्‍द्रीय बजट प्रस्‍तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे वार्षिक वित्तीय विवरण भी कह‍ते हैं और बजट एक विशेष वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार के निधि अंतर्वाह और बाह्यवाह का एक आकलन है। भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल आपके लिए प्रस्‍तुत करता है बजट भाषण का विशिष्‍ट वेब प्रसारण और इसके साथ आर्थिक सर्वेक्षण और रेलवे बजट के ट्रांसक्रिप्‍ट, जो लगभग इसी समय पर घोषित किए जाने हैं।

आयकर विव‍रणियां जमा करने के लिए मार्गदर्शिका: आयकर विवरणी भरने की अंतिम तिथि अब समीप आ रही है। जैसे ही 31 जुलाई पास आती है हम आपको आयकर विवरणी भरने के बारे में उपयोगी मार्गदर्शन देते हैं जो इस कठिन से लगने वाले कार्य को सरल बनाने के लिए उपलब्‍ध कराया जाता है। इस मार्गदर्शन से आपको उन 4 विधियों की जानकारी मिलती है जिनके जरिए आप अपनी कर विवरणी जमा कर सकते हैं और साथ ही इससे महत्‍वपूर्ण कर दस्‍तावेज भरने और जमा करने के 10 चरणों के बारे में भी जानकारी मिलती है। हम आपको 'वार्षिक कर विवरण' के महत्‍व के बारे में भी बताते हैं जो प्रतिवर्ष जुलाई माह के आरंभ में आपके द्वारा आयकर विभाग को भेजा जाने वाला एक दस्‍तावेज है।

अभिगम्‍यता

भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल bharat.gov.in. के हिन्‍दी संस्‍करण में हाल ही में नि:शक्‍त व्‍यक्तियों अथवा विभिन्‍न युक्तियों और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले व्‍यक्तियों को पढ़ने की क्षमता प्रदान करने के अनेक अभिगम्‍यता विकल्‍प उपलब्‍ध कराए गए हैं, ताकि वे सहज रूप से इसे पढ़ सकें। अब स्‍क्रीन पर पढ़ने वालों को बेहतर पठनीयता प्रदान करने के लिए पाठ के आकार और रंग में बदलाव लाया जा सकता है, पाठक आवर्धकों तथा मोबाइल फोन का उपयोग कर सकते हैं। कुछ विशिष्‍ट गुण जैसे लिंक तथा चित्रों के लिए व्‍याख्‍यात्‍मक पाठ, विस्‍तार योग्‍य और मिट जाने योग्‍य सूचियां, नेवीगेशन पैनल में शीघ्र पहुंच और केवल कीबोर्ड के इस्‍तेमाल से सर्फिंग की सुविधा को इसमें जोड़ा गया है ताकि नि:शक्‍त व्‍यक्तियों के ब्राउजिंग अनुभव को बढ़ाया जा सके।

भारत को जानें

इस अनुभाग में भारत की आध्‍यात्मिकता, सांस्‍कृतिक विविधता, इतिहास, राष्‍ट्रीय संकेतों और जनांकिकी की एक झलक प्रस्‍तुत की गई है। इस अनुभाग के राज्‍य और संघ राज्‍य क्षेत्र खण्‍ड में भारत, 2009 के आधार पर नई सामग्री और आंकड़ों को जोड़ा गया है। इसमें आपको देश के अलग अलग राज्‍यों और संघ राज्‍य क्षेत्रों का परिचय दिया गया है तथा विभिन्‍न क्षेत्रों जैसे कृषि, सिंचाई, विद्युत, उद्योग, खनिज, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, त्‍यौहार और पर्यटन पर उनके निष्‍पादन की विस्‍तृत जानकारी प्रस्‍तुत की गई है। हमारी गौरवशाली मातृभूमि के विभिन्‍न पक्षों को देखने के लिए इस अनुभाग को देखें।

व्‍यापार
 

सरकारी निविदाएं: व्‍यापार पोर्टल में निजी उद्यमियों के साथ व्‍यापार को बढ़ावा देने के लिए 'शासकीय निविदाएं' पर एक अनुभाग जोड़ा गया है। इसमें विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों द्वारा केन्‍द्रीय तथा राज्‍य स्‍तर पर प्रस्‍तुत की गई खुली या सीमित निविदाओं और प्रापण अधिसूचनाओं की सूची दी गई है। ऐसे कुछ क्षेत्र, जहां सरकार कुछ विशिष्‍ट कार्यों को आउटसोर्स करना चाहती है, वे हैं सिविल कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्‍ट्रॉनिकी, रखरखाव, नेटवर्किंग तथा संचार। निजी विक्रेता और संविदाकार, जो परिभाषित मानदण्‍डों में खरे उतरते हैं वे अपनी निविदाएं जमा कर सकते हैं और उचित सत्‍यापन के बाद वे सरकार के साथ अपना व्‍यापार आरंभ कर सकते हैं।

नागरिक
 

इंफ्लुएंजा ए – एच 1 एन 1: इंफ्लुएंजा ए – एच1 एन1 जिसे पहले स्‍वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता था अब दुनिया भर में बीमारी और मौत का कारण बन गया है। इस लेख में इस बीमारी के विषय में चारों ओर फैली भ्रांतियों को सुलझाने का प्रयास किया गया है और इससे आपको सही जानकारी मिलती है। हम आपको इस लेख के जरिए इंफ्लुएंजा ए – एच1 एन1 के बारे में इसके लक्षणों के विवरण और इस संक्रमण की रोकथाम के लिए निवारणात्‍मक कार्यनीतियों की एक सूची भी प्रस्‍तुत कर रहे हैं। भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल इस बीमारी से निपटने और अन्‍य व्‍यक्तियों तक इसके फैलने की रोकथाम करने के लिए की गई पहलों के बारे में भी जानकारी देता है।

मैं कैसे करुं?
 

ड्राइविंग लाइसेंस कैसे प्राप्‍त करें: यदि आप एक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं और आपको यह नहीं पता इसके लिए क्‍या तरीका अपनाना है तो आप हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग को देखें। हमने कुछ राज्‍यों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्‍त करने की ताजा जानकारी हाल ही में उपलब्‍ध कराई है जिसमें व्‍यक्ति की पात्रता आवश्‍यकताओं, अनिवार्य दस्‍तावेजों और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। ये राज्‍य हैं आंध्र प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और चंडीगढ़ तथा लक्षद्वीप के संघ राज्‍य क्षेत्र।

नवीनतम शासकीय विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय विज्ञप्तियां

इस अनुभाग में अंग्रेजी और हिन्‍दी दोनों ही भाषा में नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियों के विवरण उपलब्‍ध कराए जाते हैं। इसमें उपलब्‍ध चित्रदीर्घा अनुभाग के तहत शासकीय आयोजनों और कार्यक्रमों के हाल में जारी किए गए फोटोग्राफ आप देख सकते हैं। यदि आप केवल कुछ शासकीय विभागों की प्रेस विज्ञप्तियां प्राप्‍त करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

 
क्या आप जानते हैं?
क्या आप जानते हैं?

अब आप ऑनलाइन अपने मौजूदा पैन आंकड़ों में बदलाव और सुधार कर सकते हैं?

नागरिकों के जीवन को और अधिक सरल बनाने के लिए इस तथा अन्‍य सेवाओं को ऑनलाइन बनाने के बारे में अधिक विवरण जानने के लिए हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में जानकारी प्राप्‍त करें।
 
हाल में लोकार्पित शासकीय वेबसाइटें
सरकार निरंतर प्रयास होता है कि हर माह वेबसाइटों में सुधार लाया जाए और ई वेबसाइट तैयार की जाए। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य नागरिकों को अधिक सामग्री, ऑनलाइन सेवा तथा आपसी गतिविधि प्रदान करना है। यहां कुछ नए विकास कार्यों की सूची दी गई है :
कृपया अपने विचार और सुझाव हमें भेजें कि आप इस पोर्टल पर और क्‍या देखना चाहते हैं। आपका फीड बैक हमारे लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि यह हमारे भावी विकास का आधार बनाता है।

यह समाचार पत्रिका अपने दोस्‍तों को भेज कर उन्‍हें bharat.gov.in पर होने वाले नवीनतम कार्यक्रमों की जानकारी दें।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।