| |
ऐसा कहा जाता है कि अच्छी शुरूआत करने का अर्थ आधा मैदान मार लेना है, साल 2010 के शुरूआती माह जनवरी में भारतीयता के पर्व गणतंत्र दिवस से सुनिश्चित और अच्छी शुरूआत कुछ और नहीं हो सकती है। अभी नववर्ष मनाने का जोश थमा ही था कि देश के 61वें गणतंत्र दिवस को मनाने की जीवंत तैयारी में समूचा राष्ट्र उत्साह और उमंग के साथ एक बार पुन: जुट गया।
जागरूकता और सक्रिय सहभागिता के रंग में इस पूरे महीने देश रंगा रहा है। हम bharat.gov.in पर अपडेट, विशेष कार्यक्रम और ताजा खबरों के माध्यम से आपको नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे हैं।
सदैव की ही भांति हम आपकी राय जानने का इंतजार करते हैं। आपके सुझाव और विचार एक बेहतर पोर्टल के निर्माण में हमारी बड़ी मदद करते हैं।
यहां हम भारतीय पोर्टल पर उपलब्ध कुछ नवीन जानकारी की झलक आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। |
|
| |
 |
मेरा भारत मेरी शान |
|
 |
| |
एक नयापन और देशभक्ति से जुड़ी भावना के प्रसार के लिए हमने bharat.gov.in मेरा भारत, मेरी शान नामक एक नया सेक्शन जोड़ा है। देश के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने के लिए हमारी तरफ से यह छोटा सा प्रयास किया गया है। यहां पर आप पा सकते हैं:
|
|
| |
 |
प्रकाशन |
|
 |
| |
प्रकाशन विभाग प्रति माह कई पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इसका मुख्य लक्ष्य महत्व की और विविधतापूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तकों को आम आदमी तक कम कीमतों में पहुंचाना है। इस माह के प्रकाशन में शामिल पुस्तकें हैं:
सर छोटूराम - एक प्रेरक व्यक्तित्व की गाथा पुस्तक बलबीर सिंह द्वारा लिखी गई एक जीवनी है। सर छोटूराम ने सन् 1920-45 के अविभाजित पंजाब प्रांत में कृषि सुधारों और प्रबंधन के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया।
भारतीय पोषाक (बंग्ला) पुस्तक बताती है कि किस तरह से पोषाक समाज का सांस्कृतिक प्रतीक बन गई है। ए बिस्वास द्वारा लिखित यह पुस्तक, अपनी विविधता के लिए मशहूर भारतीय समाज की पहनावा संस्कृति में समय के साथ हुए परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी देती है।
|
|
| |
 |
शुभकामनाएं |
|
 |
| |
महाशिव रात्रि: इस त्यौहार पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। यह प्रतिवर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस अवसर पर अपने सुंदर और विचारपूर्ण बधाई संदेश अपने परिजनों और मित्रों को भेजें।
ईद मिलाद-उन-नबी: यह त्यौहार इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिन की याद में मनाया जाता है। अपने चाहने वालों को हमारे संग्रह में से मनपसंद ई–ग्रीटिंग चुनकर भेजें।
|
|
| |
 |
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्ति: |
|
 |
| |
|
|
| |
 |
क्या आप जानते हैं? |
|
 |
| |
|
|
| |
| |
 |
सरकार द्वारा हाल में लांच की गई साइट- |
|
|
| |
नीचे दी गई साइट को हाल ही में लांच/नवीनीकृत किया गया है – –
|
|
| |
|
|
| |
हम अपने सभी पाठकों से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित करते हैं। यदि आप किसी विशेष स्तंभ या अनुभाग की सिफारिश करते हैं जो आप हमारे पोर्टल पर देखना चाहेंगे तो कृपया हमें ई-मेल द्वारा सूचित करें।
आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के ई-मेल पते पर इस समाचार पत्रिका को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है।
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।
आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा ज्ञानवर्धक होगा। |
|