भारत के बारे में जानें
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

थबल चोंगबा

थबल चोंगबा एक लोक‍प्रिय मणिपुरी नृत्‍य है, जो होली के त्‍यौहार के साथ संबंधित है। थबल का शब्दिक अर्थ है चंद्रमा की रोशनी और चोंगबा का अर्थ है नृत्‍य, इस प्रकार इसका पूरा अर्थ है चंद्रमा की रोशनी में नृत्‍य करना। पारम्‍परिक रूप से पुरानी विचारधारा वाले मणिपुरी अभिभावक अपनी बेटियों को उनकी स्‍वीकृति के बिना बाहर जाने और युवाओं से मिलने की अनुमति नहीं देते थे। इस लिए थबल चोंगबा ने लड़कियों को लड़कों से मिलने और बाते करने का एक मात्र अवसर दिया जाता है। पुराने समय में यह नृत्‍य लोक गीतों के साथ चंद्रमा की रोशनी में किया जाता था। इसमें उपयोग किया जाने वाला एक मात्र संगीत वाद्य ढोला कोर ड्रम है। इसे त्‍यौहार के पूरे 6 दिनों तक हर स्‍थान पर आयोजित किया जाता है। यहां आग के स्‍थान पर एक झोंपड़ी बनाई जाती है और फिर उसे जलाया जाता है। अगले दिन लड़के समूह में जाकर लड़कियों के साथ गुलाल खेलते हैं और लड़कों के साथ गुलाल खेलने के बदले में लड़कियां लड़कों से पैसे लेती हैं।





स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल