स्मारक
पुराना किला
दिल्ली का पुराना किला यमुना नदी के किनारे एक छोटी पहाड़ी पर अपनी मजबूत दीवारों और शक्तिशाली प्रवेश द्वारों के साथ खड़ा है। इसके अंदर एक मस्जिद है जिसमें दो मंजिल का अष्टभुजी स्तंभ है। हिन्दु साहित्य के अनुसार यह किला इंद्र प्रस्थ के स्थल पर है जो पांडवों की विशाल राजधानी होती थी। जबकि इसका निर्माण अफगानी शासक शेर शाह सूरी ने तीसरी शताब्दी ने 1538 से 1545 के बीच कराया गया, जिन्होंने मुगल बादशाह हुमायुं से दिल्ली का तख्त छीन लिया था। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बादशाह हुमायुं स्तंभ से नीचे गिरे और दुर्घटनावश उनकी मौत हो गई।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल, द्वारा समीक्षित: २२-२-२००८ ![]()
टिप्पणी: इस अनुभाग में प्रस्तुत जानकारी केवल इतनी नहीं है। हम इस अनुभाग में और भी अधिक जानकारी लाने की प्रक्रिया में हैं। आप इसे और भी बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने में 'फीडबैक' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

