भारत के बारे में जानें
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

संसद में सरकारी कार्य

संसदीय कार्य मंत्री को संसद के दोनों सदनों में शासकीय कार्यों के समन्‍वय, आयोजना और व्‍यवस्‍था का दायित्‍व सौंपा गया है। इस कार्य के निर्वहन में उनकी सहायता उनके राज्‍य मंत्री करते हैं। मंत्री अध्‍यक्षता करने वाले अधिकारियों, नेताओं और मुख्‍य व्हिप तथा विभिन्‍न राजनैतिक दलों के व्हिपों के साथ संसद के दोनों सदनों के समूहों के साथ नजदीकी और निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं। संसद के दोनों सदनों में 1 जून 2006 से 31 मई 2007 के बीच 57 विधेयकों को पारित किया।

स्रोत: भारत 2010 – एक संदर्भ वार्षिक