भारत के बारे में जानें
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्‍मारक

जिंजी किला

जिंजी पुडुचेरी (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) में स्थित है जो दक्षिण भारत के उत्‍कृष्‍टतम किलों में से एक है। इसका निर्माण नौंवी शताब्‍दी में कराया गया था, जब यह चोल राजवंश के कब्‍जे में था, किन्‍तु यह किला आज जिस रूप में है वह विजय नगर के राजा का कठिन कार्य है, जिन्‍होंने इसे एक अभेद्य दुर्ग बनाया। एक समृद्ध शहर सात पहाडियों पर निर्मित कराया गया है, इनमें से सबसे प्रमुख हैं कृष्‍णागिरि, चंद्रागिरि और राजगिरि।

ऊंची दीवारों से घिरा हुआ यह किला रणनीतिक रूप से इस प्रकार बनाया गया है कि दुश्‍मन इस पर आक्रमण करने से पहले दो बार जरूरत सोचेगा। यह तीन स्‍तरों वाले मजबूत प्रवेश से सुरक्षित है, जो अंदर के दरबार को भी उतनी ही सुरक्षा प्रदान करता है। राजगिरि पर इसके किसी भी दुश्‍मन ने इतनी आसानी से आक्रमण नहीं किया है। आज भी यहां के राज दरबार तक दो घण्‍टे की चढ़ाई के बाद पहुंचा जा सकता है, जो एक थका देने वाला कार्य है, किन्‍तु इसे देखना एक अच्‍छा अनुभव है।

महान ऐतिहासिक रुचि वाला स्‍थल, जिंजी अब एक अभेद्य दुर्ग नहीं रहा, यह तमिलनाडु पर्यटन क्षेत्र का एक सर्वाधिक रोचक स्‍थल बन गया है।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल


टिप्‍पणी: इस अनुभाग में प्रस्‍तुत जानकारी केवल इतनी नहीं है। हम इस अनुभाग में और भी अधिक जानकारी लाने की प्रक्रिया में हैं। आप इसे और भी बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने में 'फीडबैक' विकल्‍प का उपयोग कर सकते हैं।