गुरू नानक जयन्ती

गुरू नानक जयन्ती, 10 सिक्ख गुरूओं के गुरू पर्वों या जयन्तियों में सर्वप्रथम है। यह सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरू नानक देव, जिन्होंने धर्म में एक नई लहर की घोषणा की, की जयन्ती है। 10 गुरूओं में सर्व प्रथम गुरू नानक का जन्म 1469 में लाहौर के निकट तलवंडी में हुआ था। समाज में कई धर्मों के चलन व विभिन्न देवताओं को स्वीकार करने के प्रति अरुचि ने व्यापक यात्रा किए हुए नेता को धार्मिक विविधता के बंधन से मुक्त होने, तथा एक प्रभु जो कि शाश्वत सत्य है के आधार पर धर्म स्थापना करने की प्रेरणा दी। गुरू नानक जयन्ती के त्यौहार में, तीन दिन का अखण्ड पाठ, जिसमें सिक्खों की धर्म पुस्तक "गुरू ग्रंथ साहिब" का पूरा पाठ बिना रुके किया जाता है, शामिल है। मुख्य कार्यक्रम के दिन गुरू ग्रंथ साहिब को फूलों से सजाया जाता है, और एक बेड़े (फ्लोट) पर रखकर जुलूस के रूप में पूरे गांव या नगर में घुमाया जाता है।
शोभायात्रा की अगुवाई पांच सशस्त्र गार्डों, जो ‘पंज प्यारों’ का प्रतिनिधित्व करते हैं, तथा निशान साहब, अथवा उनके तत्व को प्रस्तुत करने वाला सिक्ख ध्वज, लेकर चलते हैं, द्वारा की जाती है। पूरी शोभायात्रा के दौरान गुरूवाणी का पाठ किया जाता है, अवसर की विशेषता को दर्शाते हुए, गुरू ग्रंथ साहिब से धार्मिक भजन गाए जाते हैं। शोभायात्रा अंत में गुरूद्वारे की ओर जाती है, जहां एकत्रित श्रद्धालु सामूहिक भोजन, जिसे लंगर कहते हैं, के लिए एकत्रित होते हैं।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल ![]()

