भारत के बारे में जानें
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

मौसम

भारत की जलवायु की उष्‍णकटिबंधीय मॉनसून के रुप में व्‍यापक रुप से व्‍याख्‍या की जा सकती है।

चार ऋतुएँ हैं:

  1. शीत ऋतु (जनवरी-फरवरी),
  2. ग्रीष्‍म ऋतु (मार्च-मई)
  3. वर्षाकालीन दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून (जून-सितम्‍बर) और
  4. मॉनसून पश्‍च ऋतु, जिसे दक्षिणी प्रायद्वीप में पूर्वोत्‍तर मॉनसून के नाम से भी जाना जाता (अक्‍तूबर-दिसम्‍बर)

भारत की जलवायु दो मौसमी हवाओं से प्रभावित होती है, पूर्वोत्‍तर मॉनसून और दक्षिण पश्चिम कहा जाता है भूभाग से समुद्र की ओर, जबकि दक्षिण पश्चिम मॉनसून जिस ग्रीष्‍म मॉनसून कहा जाता है समुद्र से हिन्‍द महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी को पार करने के पश्‍चात् भूभाग की ओर प्रवाहित होता है। देश में एक वर्ष के दौरान अधिकांश वर्षा दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वजह से होती है।

स्रोत: भारत २००७ – एक संदर्भ वार्षिक