भारत के बारे में जानें
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

जनगणना

भारत की जनगणना 2001 इक्‍कसवीं सदी और तीसरी शताब्‍दी की पहली जनगणना होने के कारण ऐतिहासिक युगान्‍तर कारी है। इसमें देश में उललब्‍ध प्रचुर मानव संसाधन की अवस्‍था, उनकी जनसांख्यिकी, संस्‍कृति और इस परिस्थिति में आर्थिक संरचना संबंधी निदेश चिंह आंकड़े दर्शाए गए हैं जो शत वर्षीय और सहस्‍त्राब्दि परिवर्तन का सूचक है।

वर्ष 2001 जनगणना की जनसंख्‍या की गणना का कार्य दि. 9-28 फरवरी 2001 के दौरान शुरू किया गया और 1-5 मार्च 2001 को इसका संशोधनात्‍मक कार्य किया गया जनगणना का महत्‍वपूर्ण संदर्भ समय जब जनसंख्‍या का स्‍नैपशॉट लिया जाना था, वह 1 मार्च 2001 का 00.00 बजे का समय था। वर्ष 1991 की जनसंख्‍या तक 1 मार्च के सूर्योदय को जनगणना का महत्‍वपूर्ण समय माना गया था। हमेशा की प्रथा के अनुसार मकान रहित जनसंख्‍या की गणना 28 फरवरी 2001 की रात्रि को की गई।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल