स्मारक
- ए से एफ
- आगरे का किला
- अजंता और ऐल्लोरा गुफाएं
- आमेर का किला
- बहाई मंदिर
- बड़ा इमामबाड़ा
- बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस
- बृहदेश्वर मंदिर - तंजौर
- चारमीनार
- सिटी पैलेस, उदयपुर
- दिलवाड़ा मंदिर
- सांची में बौद्ध स्तूप
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
- चोला मंदिर
- गोवा के गिरजा घर और कॉन्वेंट
- एलीफेंटा गुफाएं
- फतेहपुर सीकरी
- जी से एल
- एम से आर
- एस से जेड
आमेर का किला
जयपुर, राजस्थान की राजधानी से लगभग 11 किलो मीटर की दूरी पर आमेर किले का संकुल स्थित है। आमेर का किला दिल्ली - जयपुर राजमार्ग की जंगली पहाडियों के बीच अपनी विशाल प्राचीरों सहित नीचे माओटा झील के पानी में छवि दिखाता खड़ा हुआ है।
राजपूत वास्तुकला के एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में यह कच्छवाह शासकों की पुरानी राजधानी था। मूल रूप से यह महल राजा मानसिंह ने बनावाया था और आगे चलकर सवाई जयसिंह ने इस पर कुछ और चीज़ें जोड़ी।
दीवान ए आम या जनता के दरबार का कक्ष महल के अंदर है और दीवान एक खास या निजी श्रोताओं का कमरा और सुख निवास भी महल के अंदर है जहां वातानुकूलन के प्रयोजन हेतु पानी के चैनलों से गुजरती हुई ठण्डी हवा बहती है।
रानियों के निजी कक्षों में जालीदार परदों के साथ खिड़कियां हैं ताकि राज परिवार की महिलाएं शाही दरबार में होने वाली कार्रवाइयों को गोपनीयता पूर्वक देख सकें। यहां जय मंदिर भी है, जो शीश महल के साथ काफी प्रसिद्ध है।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल, द्वारा समीक्षित: २२-२-२००८ ![]()
टिप्पणी: इस अनुभाग में प्रस्तुत जानकारी केवल इतनी नहीं है। हम इस अनुभाग में और भी अधिक जानकारी लाने की प्रक्रिया में हैं। आप इसे और भी बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने में 'फीडबैक' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

