सरकार
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

केंद्रीय वेतन आयोगों का इतिहास

वर्तमान नियमों में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग के गठन के लिए कोई विशिष्‍ट समया‍वधि निर्धारित नहीं की गई है। अब तक पांच केंद्रीय वेतन आयोग गठित किए जा चुके हैं।

केंद्रीय वेतन आयोग
वेतन आयोग नियुक्ति की तिथि रिपोर्ट के प्रस्‍तुतिकरण की तिथि
प्रथम वेतन आयोग मई, 1946 मई, 1947
द्वितीय वेतन आयोग अगस्‍त, 1957 अगस्‍त, 1959
तृतीय वेतन आयोग अप्रैल, 1970 मार्च, 1973
चतुर्थ वेतन आयोग जून, 1983 तीन रिपोर्टें क्रमश: जून 1986, दिसम्‍बर 1986 तथा मई 1987 में प्रस्‍तुत की गई।
पांचवा वेतन आयोग अप्रैल, 1994 जनवरी, 1997

इस प्रकार क्रमिक केंद्रीय वेतन आयोगों का गठन विगत में 10 से 13 वर्षों के अंतराल पर किया गया था। इन वेतन आयोगों ने विभिन्‍न मुद्दों की जांच की जैसे वेतन एवं भत्‍ते, सेवानि‍वृत्ति लाभ, सेवा शर्तें, पदोन्‍नति नीतियां इत्‍यादि तथा उन पर अनुशंसाएं प्रस्‍तुत की।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल