सरकार
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

लोक सेवा दिवस (21 अप्रैल)

भारत सरकार ने प्रत्‍येक वर्ष 21 अप्रैल को ''लोक सेवा दिवस'' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। तीसरा लोक सेवा दिवस 21 अप्रैल 2008 को विज्ञान भवन में मनाया गया, जहां माननीय प्रधानमंत्री, डॉ मनमोहन सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अन्‍य व्‍यक्तियों के अलावा सभी लोक सेवाओं का प्रतिनिधित्‍व करने वाले वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

तीसरे लोक सेवा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ने "स्‍प्‍लेंडर इन द ग्रास इनोवेशन इन ए‍डमिनिस्‍ट्रेशन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)", नामक एक पुस्‍तक, एक संस्‍मारक डाक टिकट (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) और 'लोक सेवा' पर प्रथम दिवस आवरण जारी किया। इस अवसर पर लोक सेवाओं की महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां दर्शाते हुए एक फिल्‍म 'मेकिंग ए डिफरेंस' दिखाई गई और प्रशासन में नवाचार को निरुपित करने वाली एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानमंत्री ने चुनी हुई नवाचारी पहलों को वर्ष 2006-07 के लिए 'लोक प्रशासन में उत्‍कृष्‍टता हेतु प्ररस्‍कार (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)' प्रदान किए, जिन्‍हें सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया है। अधिक जानकारी पाने के लिए आप प्रस्‍तुतीकरण (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) और फोटो एल्‍बम (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) में देख सकते हैं।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल