यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

समुद्र यात्रा

भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा विशाल प्रायद्वीप है और इसका समुद्र तट लम्‍बा है जो 7500 किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्‍द महासागर है।

भारत के कुछ राज्‍य और संघ्‍ज्ञ राज्‍य क्षेत्र समुद्र तट पर बसे हैं वे स्‍थानों के बीच नियमित परिवहन सेवाएं एवं द़श्‍य चित्रण करते हैं। भारतीय उपमाहदेश को घिरे हुए नीले पानी में यात्रा करना स्‍मरणीय अनुभव होता है। अधिकांश तटीय राज्‍यों में नियमित सरकारी जहाज उपलब्‍ध हैं। समुद्री यात्रा का उपयोग अधिकांशत: अरब सागर में लक्षद्वीप पहुँचने और बंगाल की खाड़ी में अण्‍डमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुँचने में की जाती है। ये दोनों द्वीप समूह भारतीय उपमहाद्वीप के हिस्‍से हैं और वे हवाई मार्ग से भी अच्‍छी तरह जुड़े हुए हैं। देश के विभिन्‍न पत्तन शहरों के बीच यात्रा करने के लिए भी समुद्री यात्रा की जा सकती है। समुद्री यात्रा करने के अतिरिक्‍त नीले पानी में फन ट्रिप के लिए भी उप जहाज किराए पर लेज़ा सकते हैं।

नौ भारतीय राज्‍य और तीन संघ राज्‍य क्षेत्र संघ राज्‍य क्षेत्र तटीय भागों में स्थित हैं। ये हैं:

  • आंध्र प्रदेश
  • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
  • गोवा
  • गुजरात
  • केरल
  • कर्नाटक
  • महाराष्‍ट्र
  • उड़ीसा
  • तमिलनाडु
  • पांडिचेरी
  • दमन और द्वीप
  • लक्षद्वीप समूह

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल