यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

सड़क यात्रा

भार का 3.32 मिलियन किलोमीटर का सड़क नेटवर्क हैं, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है। सड़कें परिवहन में प्रमुख स्‍थान रखते हैं; वर्तमान अनुमान के अनुसार लगभग 65 प्रतिशत माल और 85 प्रतिशत सवारी यातायात करते है। सड़क पर यातायात की व़द्धि प्रति वर्ष 7 से 10 प्रतिशत की दर से हो रही है, जबकि पिछले कुछ वषों से वहन संख्‍या व़द्धि 12 प्रतिशत प्रतिवर्ष है।

यदि आप भारत में नए हैं, और आप वाहन चलाना चाहते हैं तो आपको सड़क के नियमों और विनियमों से रूबरू होना महत्‍वपूर्ण है। हम सड़क की बाई ओर चलाते हैं और जिसमें किराए के कार भी शामिल हैं, दाई ओर चलाने वाले वाहन है। सभी दूरियां, गति सीमाएं (और स्‍पीडोमीटर) किलोमीटर में है। सड़क पर वाहन चलाते समय सीट बेल्‍ट बांधना अनिवार्य है और हाथ में रखने वाले फोनों का उपयोग वर्जित है।

पेट्रोल (गैस) केन्‍द्र मुख्‍य और ग्रामीण सड़कों दोनों पर स्थित है। यह सलाह दी जाती है कि इसके संकेत देने शुरू करने के पहले ही पेट़ोल भर लिया जाए चूंकि‍ कभी कभी नगरों के बीच काफी दूरी होती है। भारतीय पेट्रोल केन्‍द्र स्‍वयं सेवा वाले नहीं हैं। सहायक टायर पेंचर तेल और पानी की जांच करेगा और कार में भरेगा और यदि आवश्‍यक हो तो विंडस्‍क्रीन को साफ करेगा।

रेल के बाद भारत में यात्रा करने का सड़क परिवहन सस्‍ता साधन है। शहरों में कार किराए पर लेना व्‍यावहारिक विकल्‍प है और भाड़े किलोमीटर के आधार पर लिए जाते हैं। दिल्‍ली, मुम्‍बई, कलकत्ता, चेन्‍नई और बड़े शहरों में मीटर युक्‍त टैक्‍सी तथा आरामदायक कार किराए पर आसानी से उपलब्‍ध होते है। बहुत से कार किराए पर लें सेवाएं है जो ये सेवाएं मुहैया कराने के लिए ख्‍यातिप्राप्‍त अंतरराष्‍ट्रीय कम्‍पनियों का भारतीय कम्‍पनियों के साथ गठबंधन से चलाए जाते हैं। आप पूरे दिन के लिए या गतंव्‍य स्‍थान के लिए कार किराए पर ले सकते है।

भारत के राज्‍य और संघ राज्‍य क्षेत्र अपना खुद का सड़क परिवहन निगम और परिवहन उपक्रम चलाते हैं जो संबंधित राज्‍य सरकार की देखरेख में चलते हैं। साधारणत: राज्‍य सड़क परिवहन बसों में यात्रा करने के लिए टिकटें संबंधित बस डिपों में टिकट काउन्‍टर से प्राप्‍त किया जाता है। तथापि, बहुत से राज्‍य सड़क परिवहन निगमों का अपना वेबसाइट हैं जो नागरिकों को बस की समय सूची, बस भाड़ा, बस रूट आदि की सूचना मुहैया कराता है और उनमें से कुछ ऑनलाइन टिकट बुक करने की भी सुविधा मुहैया कराते हैं। राज्‍य सड़क परिवहन निगम और परिवहन उपक्रमों और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए संबंधित राज्‍य और संघ राज्‍य क्षेत्र पर क्लिक करें।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल