यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

रेल यात्रा

भारत विभिन्‍न संस्‍कृति की भूमि है और रेल न केवल देश की परिवहन संबंधी आवश्‍यकताओं को पूरा करने में मुख्‍य भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक सूत्र में बांधने और राष्‍ट्रीय एकीकरण में भी महत्‍वपूर्ण कार्य करता है। भारतीय रेल भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के प्रभावशाली साधन के रूप से उभरा हैं और यह महान भारतीय कुटुम्‍ब को एक साथ मिलाने के लिए विस्‍तरित किया गया है।

भारतीय रेल राष्‍ट्र के लिए मुख्‍य प्रवर्तक रहा है और एकल प्रबंधन के अधीन विश्‍व का सबसे बड़ा रेल सिटस्‍म होने के कारण आदर्श रूप में बहुत सी चीजों को एक साथ लाने ले जाने के लिए उपयुक्‍त है यह लम्‍बी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्‍त है। सड़क परिवहन की तुलना में रेल में कई अन्‍तर्निहित फायदे हैं। रेलवे पांच से छह गुना अधिक ऊर्जा सक्षम हैं भूमि उपयोग में चार गुणा अधिक सक्षम और स्‍टैंडप्‍वाइंट या पर्यावरण पर प्रभाव एवं सुरक्षा के ख्‍याल से महत्‍वपूर्ण रूप से श्रेष्‍ठ है। इसलिए भारतीय रेल को राष्‍ट्र की वृद्धि और विकास में गौरव के स्‍थान पर रखना उचित ही है। साधारण रेल जो देश के लगभग सभी भागों को जोड़ता है इसके अलावा भारतीय रेल विशेष विलासिता वाली ट्रेन चलाता है जैसे पैलेस ऑन व्‍हील, राजधानी एक्‍सप्रेस, शताब्‍दीद एक्‍सप्रेस, फेरी क्‍वीन आदि।

पूरे देश में विभिन्‍न शहरों में अंतररराष्‍ट्रीय पर्यटन ब्‍यूरो स्थित हैं। अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन ब्‍यूरो वैध पासपोर्ट धारक विदेशी पर्यटकों और अनिवासी भारतीयों को नकदीकरण प्रमाणपत्र के एवज में अमरीकी डॉलर, पौण्‍ड, स्‍टर्लिंग और रुपए भुगतान करने पर आरक्षित टिकट जारी करते हैं। ये ब्‍यूरो इंडरेल पास भी बेचते हैं, जो पर्यटकों को जहां कहीं भी चाहते है यात्रा करने में समर्थ बनाते हैं और वैध अवधि के भीतर जिस ट्रेन में भी चाहते हैं यात्रा कर सकते हैं। तथापि, इंडरेल पास आरक्षित आवास की गारंटी नहीं देता है।

सम्‍पूर्ण रूप से भारतीय रेल यह सुनिश्चित करता है कि भारत में यात्रा करना सुखद अनुभव है।

भारतीय रेल (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के बारे में अधिक जानकारी।

ऑनलाइन रेल टिकट (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल