यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

पंजाब

परिचय

पंजाब पांच नदियों की तथा सांस्‍कृतिक इतिहास की भूमि है और यह पर्यटकों के लिए एक बड़े आकर्षण का केन्‍द्र है। यहां के महान गुरुओं ने प्राचीन स्‍मारकों को खड़ा किया और साथ ही कई ऐतिहासिक प्रतिमान बनाए। यह कोई गुप्‍त बात नहीं है कि जो भी इस पीली धरती पर आता है जहां नीले पहाड़ हैं वह प्रेम और प्राकृतिक सुंदरता में खो जाता है और उसे पंजाब के रंग में रंग कर कभी वापस जाने का मन नहीं होता।

यहां अद्भुत महल हैं जहां शाही दरबार और विशाल किले अपने आप अपनी कहानी आपको सुनाते हैं। यहां के संग्रहालय और स्‍वर्ण मंदिर जैसे धार्मिक स्‍थान यहां आने पर मन और आत्‍मा को पूरी शांति प्रदान करते हैं। यदि आप वन्‍य जीवन में रुचि रखते हैं तो पंजाब में अभयारण्‍य देखा जा सकता है, जहां प्रवासी पक्षियों की बड़ी संख्‍या पाई जाती है। इस राज्‍य की सीमा पाकिस्‍तान से जुड़ी हुई है अत: यहां दो मुख्‍य चौकियां हैं जहां से आप उस भूमि को देख सकते हैं जो एक समय पंजाब का अविभाज्‍य भाग थी और एक भौगोलिक रेखा द्वारा अलग कर दिए गए लोगों की अनुभूति को महसूस कर सकते हैं।

भारत के भाग से काफी अलग कर दिया गया वर्तमान पंजाब तीन भागों में बांटा गया है और ये तीन प्राकृतिक क्षेत्र हैं : माझा, दोआबा और मालवा।

पर्यटक आकर्षण

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषय वस्‍तु प्रबंधन दल, 01-07-2009 को समीक्षित