यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

लक्षद्वीप

परिचय

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप दुनिया के सर्वाधिक विंहगम उष्‍ण कटिबंधी द्वीपों में से एक है। यहां 32 किलो मीटर लंबा भूमि का हिस्‍सा 36 से अधिक छोट छोटे द्वीपों में बंटा हुआ है जो समुद्री संपदा से सम्‍पन्‍न 4200 वर्ग किलो मीटर के लेगून से आवरित है। यहां की पारिस्थितिकी में मूल्‍यवान विरासत और संस्‍कृति में अत्‍यंत भंगुर पारिस्थितिकी प्रणाली दिखाई देती है। इको पर्यटन के लिए वचनबद्ध लक्षद्वीप का संघ राज्‍य क्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण की सुरक्षा के बीच का रास्‍ता अपनाता है। यहां प्रशासन द्वारा तटीय पर्यटन के पर्यावरण संबंधी प्रभाव की सावधानी पूर्वक निगरानी की जाती है और इसमें पर्यटक को बढ़ावा देने के ऐसे कदम उठाए गए हैं जो पारिस्थितिकी और पर्यावरण की चिंताओं के साथ संगत हैं। पारिस्थितिकी पर्यावरण पर अनावश्‍यक दबाव कम करने के लिए एक प्रभावी कार्यनीति, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के साथ द्वीप की क्षमता के अनुरूप बनाई गई है।

इन सभी द्वीपों पर मूंगे के रीफ, रेतीले तट, प्रदूषण र‍हित और स्‍वच्‍छ पानी और अतिथि सत्‍कार से भरपूर विशेषताएं इन्‍हें सुविधा और सेवा के संदर्भ में भिन्‍न बनाती है। कुछ द्वीपों पर डायविंग और जल क्रीड़ाओं को प्रोत्‍साहन दिया जाता है, जबकि कुछ का अभी विकास इस प्रकार किया गया है कि यहां प्राकृतिक आनंद और आराम को भरपूर मात्रा में प्राप्‍त किया जा सके। यह भूमि अत्‍यंत मूल्‍यवान है और यहां प्रशासन की नीति भूमि पर दबाव कम करने और जल आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की है। यहां का सिद्धांत है प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें और इसका दोहन न करें।

पर्यटक आकर्षण

तट

अगाती तट

अगाती तट नीले लेगून, समुद्री किनारे, हरे पानी, रंग बिरंगी मछलियां, मूंगे, झूमते पाम वृक्षों से सजा हुआ सुंदर तट है। वास्‍तव में यहां समुद्र स्‍कूबा डायविंग, स्‍नोर केलिंग, केनोइंग, गहरे पानी में मछलियां पकड़ने, कांच जैसे तल वाली नावों में नौकायन और केयेकिंग की अपार संभाव्‍यता है। जो भी अगाती तट पर आता है वह सदा के लिए यहीं रह जाना चाहता है।

बंगाराम तट

आबादी से दूर एक निर्जन द्वीप बंगाराम केवल एक मात्र द्वीप है जो विदेशीय पर्यटकों के लिए खुला है। यह द्वीप गोंद के आकार का है और अनोखे तट और सुंदर लेगून का घर है। यहां के कोरल अनेक प्रकार के जलीय जीवन को आकर्षित करते हैं। गहरे पानी में मछली पकड़ना स्‍थानीय नावों के साथ चलने वाले लोगों के साथ किया जा सकता है। यहां मंता और स्‍टिंग रे, नुकसान न पहुंचाने वाले शार्प और हरे तथा हॉक बिल कच्‍छुए पाए जाते हैं। आप यहां विंड सर्फिंग, पेरा सेलिंग, स्‍कूबा डा‍इविंग, वॉटर स्‍काइंग, स्‍नोर केलिंग का आनंद उठा सकते हैं।

कावरती तट

कावरती तट लक्षद्वीप की प्रशासनिक राजधानी है जो आर्की प्‍लेगो के मध्‍य में स्थित है। यह सुंदर शांत लेगून और लंबा तट जल क्रीड़ाओं, तैराकी और गर्म रेतीली तटों पर बास्किंग के लिए एक आदर्श स्‍थान है। समुद्री जीवन यहां बने नए समुद्री एक्‍वेरियम में देखा जा सकता है। कायक और सेलिंग की नावें किराए पर मिलती हैं और आप यहां कांच के तले वाले नावों में अद्भुत समुद्री देखने का आनंद उठा सकते हैं।

कल्‍पेनी तट

कल्‍पेनी तट तिलक्‍कम और पिटी नामक छोटे छोटे द्वीपों के साथ चेरियम नामक उत्तरी दिशा के निर्जन द्वीप वाला एक प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर तट है। इस तट की मनमोह लेने वाली विशेषता यहां के पूर्वी और दक्षिण पूर्वी तट के साथ कोरल के टुकड़ों का भंडार है। यहां पर तैराकी की जा सकती है, किनारों पर चहलकदमी और कायक पर जल क्रीड़ाएं, नावों और पेडलबोट की सवारी का आनंद लिया जा सकता है। यहां किराए पर जल क्रीड़ा के क्राफ्ट मिलते हैं।

मिनीकॉय तट

मिनीकॉय तट लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी तट है जो अर्धचंद्राकार है और यहां सबसे बड़ा लेगून है। यह द्वीप अपनी अनोखी मालद्वीव विशेषता के कारण अत्‍यंत रोचक बन गया है। मिनीकॉय तट में नहाने के स्‍थानों, कपड़े बदलने के कमरों और जल क्रीड़ा व्‍यवस्‍थाओं के साथ पर्यटकों के लिए अनेक सुविधाएं हैं।

कदामत तट

कदामत तट एक लंबा और चौड़ा तट है। पश्चिम की ओर सुंदर उथले लेगून के साथ यह जल क्रीड़ाओं का एक आदर्श स्‍थान है, पूर्व दिशा में एक सकरा लेगून है। यहां के सर्वोत्तम आकर्षणों में लंबे रेतीली तट और सूर्य स्‍नान के लिए दक्षिण सिरे पर रेतीली किनारे शामिल हैं। इसे पर्यटकों के ठहरने के लिए चुना गया है और लेगून के सामने नारियल के वृक्षों से सौंदर्य बोध के साथ सजाए गए टूरिस्‍ट हट बनाए गए हैं। यह स्‍थान एक ऐसा अवकाश बिताने के लिए आदर्श है जो आपको शहरी जीवन की भीड़ भाड़ और परेशानियों से दूर ले जाता है।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषय वस्‍तु प्रबंधन दल, 01-07-2009 को समीक्षित