यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

परिचय

अंडमान निकोबार द्वीप प्रकृति प्रेमियों का स्‍वर्ग और गार्डन ऑफ इडन कहा जाता है। यहां का स्‍वच्‍छ परिवेश, सड़कें, हरियाली और प्रदूषण रहित ताजी हवा सभी प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर अकार्षित करते हैं। उष्‍ण कटिबंधी वर्षा वन और बंगाल की खाड़ी का पानी यहां पौधों, जंतुओं तथा समुद्री जीवन का विशाल संग्रह है। स्‍थलाकृति के अनुसार यह द्वीप पर्वतीय कहा जा सकता है, जिसके किनारों पर नारियल पाम के पेड़ हैं और यहां के उष्‍ण कटिबंधी जंगल फैले हुए हैं एवं अर्धचंद्राकार तट यहां के चपटे तटों के साथ मिले हुए हैं। पर्वतारोहण, द्वीप पर शिविर लगाने, स्‍नोरकिंग, स्‍कूबा डायविंग आदि जैसे रोमांचक खेल तथा अन्‍य जल क्रीड़ाएं यहां का प्रमुख आकर्षण हैं। प्रकृति का सबसे अधिक कीमती उपहार माना जाने वाला अंडमान और निकोबार द्वीप जीवन भर याद रहने वाला अवकाश अनुभव है।

यह द्वीप सुंदरता का प्रतिमान है और यह सुंदर दृश्‍यावली के साथ सभी को आकर्षित करता है। ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में पन्‍ने के समान चमकते हैं। यहां के घने जंगल, जो इन द्वीपों को ढक लेते हैं तथा यहां पाए जाने वाले असंख्‍य विशिष्‍ट फूल और पक्षी यहां के वातावरण को काव्‍यमय और रूमानी माहौल प्रदान करते हैं। कीट्स की निम्‍नलिखित प्रसिद्ध पंक्तियों में असीमित रोमांटिक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने के लिए उत्तरदायी सुंदरता में अजनबीपन का जुड़ाव दर्शाया गया है। '' यहां का संगमरमरी सफेद तट अपने किनारों पर पाम वृक्षों के साथ अचल खड़ा रहकर समुद्र की ताल पर नृत्‍य करता है। जनजातीय तबलों की ताल पर यहां की वीरानी और रंग बिरंगी मछलियां साफ स्‍वच्‍छ चमकीले पानी में अपने रास्‍ते चलती हैं।''

पर्यटक आकर्षण

तट

कोर्बिन कोव और चिरायाटापू

कोर्बिन कोव और चिरायाटापू को इस क्षेत्र का सबसे सुंदर समुद्रीतट कहा जा सकता है। यह सूर्य में स्‍नान करने और धूप सेकने का एक आदर्श स्‍थान है। समुद्र की तेज आवाज़ और चिडियों की मीठी चहचहाहट यहां आने वाले अतिथियों को एक संगीतमय ताल प्रदान करती है। यहां के घने मेनग्रूव वन अनेक प्रकार के पक्षियों का घर हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का एक केन्‍द्र हैं।

हरमिंदर बे तट

सूर्य की धूप में स्‍नान करते हुए आप यहां ताजे नारियल की चुस्कियां ले सकते हैं या समुद्र की तरंगों में डॉलफिन मछलियों के बीच तैर सकते हैं जो आपके साथ समुद्र में तैरती हैं। हरमिंदर बे तट पर आपका स्‍वागत है। यह पोर्टब्‍लेयर से 100 किलो मीटर की दूरी पर हट बे में स्थित है और यह अंतरद्वीप नाव सेवा के जरिए जुड़ा हुआ है।

करमतांग तट

तैरने और जल क्रीड़ाओं के अलावा यदि आप बड़ी संख्‍या में कछुए देखना चाहते हैं तो कमरतांग तट इसके लिए उपयुक्‍त हैं। यह तट माया बंदर में स्थित है जो अंडमान के मध्‍य में उत्तर दिशा में सड़क द्वारा 240 किलो मीटर की दूरी पर तथा पोर्ट ब्‍लेयर से नाव द्वारा 136 किलो मीटर की दूरी पर है। इस द्वीप के रेतीली तट कछुओं के घर बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। कछुओं की कुछ महत्‍वपूर्ण प्रजातियों में शामिल हैं : लैदर बैक कछुआ, समुद्री हरा कछुआ, हॉक बिल कछुआ और ओलिव रिडली कछुआ, वॉटर मॉनिटर लिजार्ड, सॉल्‍ट वॉटर में रहने वाला घडियाल और रेटिकुलेट पाय‍टन आदि यहां देखे जा सकते हैं।

राधानगर और विजयनगर तट

राधानगर और विजयनगर तट हवे लोक में स्थित हैं और यहां के पवित्र, अछूते तट अत्‍यंत सुंदर हैं और सभी प्रकृति प्रेमियों एवं उत्‍साही व्‍यक्तियों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र हैं। सूर्य के अलावा यहां रेत और समुद्र भी हैं जो इस तट को समुदी जीवन की विशेषताएं प्रदान करते हैं, यहां की उष्‍ण कटिबंधी हरियाली और शहरी जीवन की भाग दौड़ से दूर एक पृथक आवास प्रदान करती है - ये एक आदर्श अवकाश स्‍थल हैं।

रामनगर तट

सुंदर रेत से भरा हुआ रामनगर तट आपके शांत अवकाश के लिए पूरी तरह आदर्श स्‍थान है। अपने कपड़े और धूप का चश्‍मा उठाएं और यहां के तरह तरह के पक्षियों की खोज में जुट जाएं। इस सुंदर तट की विविध जीवनशैलियां देखने योग्‍य हैं। यहां का साफ पानी और पाम के वृक्षों से सजे हुए तट आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। अत: अपना सामान उठाएं और उष्‍ण कटिबंधी आदर्श तट पर अपना अवकाश बिताने के लिए राम नगर तट की ओर चल पड़े।

वन्‍य जीवन अभयारण्‍य

वंडुर नेशनल पार्क

वंडुर नेशनल पार्क में लगभग 12 द्वीप हैं और यह पोर्ट ब्‍लेयर के दक्षिण पश्चिम में लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी माना जाने वाला यह शहर भारत के सर्वोत्तम समुद्री पार्क का घर भी है।

इस द्वीप में अधिकांश भाग में उद्यान है जो घने पेड़ों से युक्‍त हैं, यहां के खुले स्‍थान भी झाडियों और लताओं से भरे हुए हैं। किसी भी तरफ देखने पर आपको केवल ऑर्किड, टूटी हुई शाखाओं तथा गिरी हुई पत्तियों के साथ चमकदार उष्‍ण कटिबंधी फूल दिखाई देंगे जो पूरे जंगली मार्गों पर फैले हुए हैं। आप यहां पक्षियों की आवाजे भी सुन सकते हैं किन्‍तु जब तक वे खुले स्‍थान पर न हों, उन्‍हें देखना कठिन है और यहां गल्‍स, ओस्‍प्रे, सर्पेंट क्रेस्‍टिड इंगल, वुड हिजन तथा स्विफ्ट भी पाए जाते हैं।

इन द्वीपों की एक और अनोखी विशेषता यहां की वनस्‍पति है। अत्‍यंत घने होने के कारण यह वनस्‍पति सीधी तट तक आती है और ऐसा लगता है कि मानो समुद्र में मिल रही है। शाखाएं और बेलें समुद्र के ऊपर टंगी हुई दिखाई देती हैं और कभी कभार ये पानी में डूब जाती हैं।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषय वस्‍तु प्रबंधन दल, 01-07-2009 को समीक्षित