यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

छात्रवृत्तियां तथा पुरस्‍कार

प्रखरता की अभिस्‍वीकृति के रूप में अधिकांश पाठयक्रमों में आवश्‍यक उच्‍च शिक्षण पढ़ाई के भार को महसूस किए बिना उच्‍चतर शिक्षा का परिशीलन करने के लिए छात्रवृत्तियां एक उत्‍कृष्‍ट साधन का निर्माण करती है। निम्‍नलिखित कडियों से आप को राष्‍ट्रीय छात्रवृत्तियों की सूची प्राप्‍त होती है।

राष्‍ट्रीय योग्‍यता अनुसंधान

बच्‍चे बृहत मानव संसाधन का निर्माण करते है तथा कोई भी देश समाज के इस खंड के विकास की अवहेलना नहीं कर सकता। राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् परिमाणात्मक तथा गुणात्‍मक दोनों प्रकार से शैक्षिक विकास का संवर्धन करती है तथा सभी विद्यार्थियों के लिए अंतर को मिटाने तथा समान शैक्षिक अवसर उपलब्‍ध कराने का प्रयास करती है। एनसीईआरटी राष्‍ट्रीय योग्‍यता अनुसंधान योजना (नियमित विद्यार्थियों के लिए) तथा राष्‍ट्रीय योग्‍यता संवर्धन योजना (विद्यालय की पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके बच्‍चों के लिए) के जरिए विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रखरता को अभिस्‍वीकृत तथा मान्‍य करती है। इसका प्रयास कलात्‍मक तथा नवाचार उत्‍कृष्‍टता के लिए चाचा नेहरु छात्रवृत्तियों के जरिए कलात्‍मक योग्‍यता को प्रोत्‍साहन देना भी है। उपरोक्‍त प्रत्‍येक योजना संबंधी पूर्ण ब्‍यौरों के लिए निम्‍नलिखित कडियों पर क्लिक करें।

ओलम्पियाड

ओलम्पियाड शिक्षा में उत्‍कृष्‍टता तथा एक असंदिग्‍ध ज्ञानाधार को दर्शाते हैं। भारत में विद्यार्थियों में ऐसी योग्‍यता का पता लगाने के लिए निम्‍नलिखित ओलम्पियाड हैं।

शैक्षिक ऋणों के बारे में जाने (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल