वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य निधि होते हैं। उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्र और समुदाय के विकास के लिए कड़ी मेहनत की होती है। उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक अनुभव होता है। आज का युवा वर्ग राष्ट्र का उंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से लाभ उठा सकता है। अपने जीवन की इस अवस्था में उन्हें देखभाल और यह अहसास कराए जाने की जरुरत होती है कि वे हमारे लिए खास महत्व रखते हैं। भारत सरकार उन्हें अपनी योजना के माध्यम से विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कई लाभ मुहैया कराती है।
भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई तरह के कर लाभों, यात्रा और स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके जीवन में खुशी का अहसास भरने के प्रयोजन से कई कार्य किए हैं। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित इस कोने का उद्देश्य उनसे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
स्वास्थ्य देखभाल 