स्व-रोजगार योजनाएं
- स्व-रोजगार योजनाओं का कार्यक्षेत्र क्या है?
- सेवा उद्योग से आपका तात्पर्य क्या है?
- परिवहन उद्यमों के लिए ऋण क्यों नहीं मंजूर किए जा रहे हैं?
- मैं इस योजना के तहत सहायता के लिए कैसे आवेदन कर सकता/सकती हूं?
- ऋणों या निधियों की मंजूरी कौन देता है?
- क्या पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) निधियां अथवा ऋण संवितरित करता है?
स्व-रोजगार योजनाओं का कार्यक्षेत्र क्या है?
उत्तर: ये योजनाएं सेवानिवृत्त रक्षा कार्मिक को स्व रोजगार उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं।.
सेवा उद्योग से आपका तात्पर्य क्या है?
उत्तर: सेवा उद्योग वह कारोबार है जो लोगों को सेवाएं प्रदान करता है जैसेकि वर्कशॉप, टेलीफोन बूथ और घर की देखभाल (हाउस कीपिंग)।
परिवहन उद्यमों के लिए ऋण क्यों नहीं मंजूर किए जा रहे हैं?
उत्तर: सरकार के आदेशों के अनुसार, परिवहन उद्यमों के लिए ऋण इसलिए मंजूर नहीं किए जा रहे हैं क्योंकि पूर्व सैनिकों द्वारा देय राशि और बकाया ऋणों का भुगतान नहीं किया गया है।
मैं इस योजना के तहत सहायता के लिए कैसे आवेदन कर सकता/सकती हूं?
उत्तर: पूर्व सैनिक इस योजना के लिए जिला सैनिक बोर्डों और राज्य सैनिक बोर्डो के माध्यम से राष्ट्रीकृत बैंकों और राज्य वित्त निगमों को आवेदन करेंगे।
ऋणों या निधियों की मंजूरी कौन देता है?
उत्तर: स्व- रोजगार उद्यम शुरू करने के लिए ऋण या निधियां प्रदान करने की जिम्मेदारी बैंक, वित्तीय संस्थाओं और राज्य वित्त निगमों की होती हैं।
क्या पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) निधियां अथवा ऋण संवितरित करता है?
उत्तर: नहीं, डीजीआर कोई ऋण अथवा निधियां संवितरित नहीं करता है। यह पूर्व सैनिकों को ऋण प्राप्त करने के लिए केवल जानकारी और परामर्श प्रदान करता है।
स्रोत: फिक्की के सहयोग से संकलित, दिनांक: २२-०५-२००७
