यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

मेडिकल पॉलिसि

मेडिकल पॉलिसियों में चिकित्‍सा (मेडिकल) की किन दशाओं को शामिल किया जाता है?

उत्‍तर: मेडिकल पॉलिसियों में पॉलिसी धारकों को पॉलिसी की अवधि के दौरान हुई बीमारियों अथवा दुर्घटना में आई चोटों के इलाज पर हुए खर्च संबंधी अस्‍पताल के बिलों का निपटान किया जाता है।

मेडिकल पॉलिसी लेने के इच्‍छुक व्‍यक्ति के लिए आयु सीमा क्‍या है?

उत्‍तर: पॉलिसी नियम के अनुसार बच्‍चों के लिए आयु सीमा 3 माह से 5 वर्ष है यदि उसके माता-पिता में किसी एक को साथ-साथ इनमें शामिल किया जाए। अन्‍य के लिए यह 5 से 80 वर्ष के बीच है।

कर लाभ की राशि कितनी है?

उत्‍तर: 31 मार्च 2007 की स्थिति के अनुसार, आय कर अधिनियम की धारा 80 घ के तहत 10,000 रुपए तक पॉलिसी प्रीमियम को छूट दी जाती है।

कम आमदनी वाले वर्गों के लोगों के‍ लिए हैल्‍थ पॉलिसियां कौन-कौन सी हैं?

उत्‍तर: कम आमदनी वाले वर्गों के लोग जन आरोग्‍य बीमा सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

कैंसर के रोगियों के लिए कौन सी पॉलिसी उपलब्‍ध है?

उत्‍तर: इंडियन कैंसर सोसायटी के सदस्‍य कैंसर मेडिकल एक्‍सपेंस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं जब‍कि कैंसर पेशेंट एण्‍ड एसोसिएशन के सदस्‍य कैंसर इंश्‍युरेंस पॉलिसी के लिए पात्र हैं।

मेडिक्‍लेम पॉलिसियों के तहत चिकित्‍सा की किन प्रणालियों को शामिल किया गया है?

उत्‍तर: इस समय, मेडीक्‍लेम पॉलिसियों के तहत केवल एलोपै‍थ, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्‍सा प्रणालियों को शामिल किया गया है।

क्‍या मेडीक्‍लेम पॉलिसी में उन बीमारियों, रोगों अथवा दुर्घटनाओं को शामिल किया जाता है जो भारत के अन्‍य किन्‍हीं राज्‍यों में अथवा विदेश जाकर घटित होती है?

उत्‍तर: मेडीक्‍लेम पॉलिसी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी उन समस्‍याओं के लिए मान्‍य है जो विश्‍व में चाहे किसी भी स्‍थान पर घटित हों बशर्ते कि उनका इdलाज भारत में करवाया जाता है।

यदि मेरा डायलासिस का इलाज चल रहा हो और अस्‍पताल मेरी एक ही दिन में छुट्टी हो जाए तो क्‍या होगा?

उत्‍तर: जब अस्‍पताल में डायलसिस, कीमोथेरपी या रेडियोथेरपी आदि जैसा इलाज होता है और बीमा किए गए रोगी की उसी दिन ही छुट्टी हो जाती है तो इलाज को अस्‍पताल में चल रहे इलाज की लाभ योजना की श्रेणी में रखा जाएगा।

लेजर केपलसोटॉमी के जरिए आंखों का इलाज को किसमें शामिल किया जाता है?

उत्‍तर: लेज़र केपलसोटामी द्वारा आंखों के ऑपरेशन को मेडीक्‍लेम पॉलिसी की अस्‍पताल में चल रहे इलाज की लाभ योजना के तहत शामिल किया जाता है।

क्‍या मुख्‍य पर आश्रित व्‍यक्ति यदि वे इस समय अन्‍य किसी योजना का लाभ उठा रहे हैं मेरी मेडीक्‍लेम पॉलिसी के तहत लाभ उठा सकते हैं?

उत्‍तर: यदि आपका पति या पत्‍नी अथवा अन्‍य किसी मेडीक्‍लेम पॉलिसियों का लाभ उठा रहे हैं तो वे इस पॉलिसी का लाभ नहीं उठा सकते।

आप निरन्‍तर चलने वाले इलाज को कैसे परिभाषित करते हैं?

उत्‍तर: जब किसी खास रोग में रोगी को कुछ समय के लिए लगातार चिकित्‍सा के अधीन रखा जाता है तो उसे निरन्‍तर चलने वाला इलाज कहते हैं। इसमें डॉक्‍टर या अस्‍पताल से अंतिम बार परामर्श करने की तारीख से 45 दिनों के भीतर पुन: रोग हो जाना शामिल है। 45 दिन के बाद यदि रोग होता है तो उसे नई बीमारी माना जाता है।

दावों (क्‍लेमों) का भुगतान किस प्रकार किया जाता है?

उत्‍तर: सभी तरह के इलाज जिसके लिए मेडीक्‍लेम की सुरक्षा वांछित है, भारत में ही किया जाना चाहिए। सभी दावों का भुगतान भारतीय मुद्रा में किया जाएगा।

स्रोत: फिक्की के सहयोग से संकलित, दिनांक: २२-०५-२००७