यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

वित्‍तीय आयोजना

परिसंपत्ति की विवेकपूर्ण आयोजना न केवल भविष्‍य को सुरक्षित बनाती है बल्कि निवेश पर अच्‍छा प्रतिफल प्रदान करती है। वरिष्‍ठ नागरिकों को योजना बना कर चलना चाहिए और मौद्रिक लाभ प्राप्‍त करने के लिए काफी पहले से ही वित्‍तीय स्‍कीमों का चयन कर लेना चाहिए। ये वित्‍तीय स्‍कीम और योजनाएं बैंकों, निधि केंद्रों और वित्‍तीय संस्‍थाओं द्वारा प्रस्‍तावित की जाती हैं। आय के उपलब्‍ध विकल्‍पों की उचित आयोजना से खर्च का बेहतर प्रबंध किया जा सकता है।

वित्‍तीय आयोजना करने से आप कई लक्ष्‍यों को हासिल कर सकते हैं जैसे कि नई कार खरीदना, सेहत के लिए खर्च करना, छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना और सेवानिवृत्ति के पश्‍चात वित्‍तीय रूप से सु‍रक्षित जीवन जीना। अपने वित्‍त साधनों के उचित प्रबंधन की प्रक्रिया और उपायों को वित्‍तीय आयोजना कहा जाता है।

चाहे अपने स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना में पैसा प्राप्‍त किया हो अथवा कई वर्षों तक वेतन और पेंशन में पैसा बचाया हो। इस पैसे का निवेश करने के कई रास्‍ते हैं। इनमें स्‍टॉक, बाण्‍ड, सोना, स्‍थावर संपदा, भारतीय यूनिट ट्रस्‍ट, म्‍युचुअल फंड, सावधिक जमा राशियां और डाकघर योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, वरिष्‍ठ नागरिक भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रस्‍तुत कर-रहित बाण्‍डों की खरीद भी कर सकते हैं। यह योजना उनकी जीवन भर की बचतों को वित्‍तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इससे भी अच्‍छी बात यह है कि कर-रहित बाण्‍डों पर अर्जित ब्‍याज आय का एक नियमित स्रोत बन जाता है।

तथापि, लाभ, नकदी और सुरक्षा की अपनी जरुरतों के अनुसार स्‍कीमों का मिला-जुला चयन करना बहुत मुश्किल कार्य हो सकता है। सबसे उपयुक्‍त स्‍कीम का चयन करने से पहले जानकारी के लिए आपको उपलब्‍ध भिन्‍न-भिन्‍न स्‍कीमों को अध्‍ययन करने के लिए कुछ समय निकालना पड़ेगा। इसमें काफी समय लग सकता है और परेशानी हो सकती है। आपको वित्‍त आयोजक नियुक्‍त करने का भी विकल्‍प प्राप्‍त है।

वित्‍त आयोजक ऐसा व्‍यक्ति होता है जो आपकी वित्‍तीय स्थिति, आपकी प्रतिबद्धताओं और पारिवारिक जिम्‍मेदारियों का पूरा जायजा लेकर आपके लिए उचित वित्‍तीय सिफारिश तैयार करते हैं। इन आयोजकों को उपलब्‍ध विभिन्‍न वित्‍तीय साधनों लिखतों और साधनों के बारे में पूरी जानकारी होती है। वे आपके लिए बिल्‍कुल सही पोर्टफोलियो का चयन करने में आपकी मदद करते हैं।

वित्‍त आयोजक कुछ वित्‍त कंपनियों, बैंकों, म्‍युचुअल फंड के कार्यालयों में और शेयर दलालों के पास उपलब्‍ध होते हैं। कुछ आयोजक आपको उत्‍पादों की बिक्री करने के लिए जो संभवत आपकी जरुरत के अनुरूप न हो, तीसरी पार्टियों से कमीशन प्राप्‍त करते हैं। हमेशा किसी विख्‍यात आयोजक को नियुक्त करें और सिफारिश की गई स्‍कीमों के लिए आंख बंद करके हस्‍ताक्षर करने से पहले उनमें लिखी बातों को पढ़ लें।

स्रोत: फिक्की के सहयोग से संकलित, दिनांक: २२-०५-२००७