नेशनल बुक ट्रस्ट
नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) जिसकी स्थापना 1957 में हुई, यह एक मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्तशासी निकाय है। इसके सृजन का श्रेय स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। ट्रस्ट अपनी भूमिका को न केवल इसरा प्रकाशन हाउस के रूप में परिकल्पित करता है, अपितु अनिवार्य साहित्य की उपलब्धता में हुए अभाव की पूर्ति करने, लेखकों के बीच सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने, साहित्यिक प्रकटन के नए रूप के प्रति जन प्रतिक्रिया की व्यवस्था करने और अभी तक अन्वेषण न किए गए साहित्यिक सन्धि योजना में प्रवेश करने हेतु प्रकाशकों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की परिकल्पना करता है।
नेशनल बुक ट्रस्ट बुक क्लब के लिए ऑनलाइन सदस्यता पंजीकरण प्रदान करता है। आपको केवल ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरने की आवश्यकता है, जो जमा करने पर आपको संदर्भ संख्या प्रदान करेगा। इस संदर्भ संख्या का आगे की पूछताछ के लिए उपयोग करें। जब एक बार आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो एनबीटी आपको दृढ़करण और सफल सदस्य बनने के लिए अपेक्षित सभी अन्य सूचना प्रदान करेगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र देखें।
ऑनलाइन समाचार पत्र का ग्राहक बनने की सुविधा उपलब्ध (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) सुविधा उपलब्ध है, जिसके द्वारा आपको उस विषय के साथ अपना नाम और ई - मेल आईडी लिखने की जरूरत है, जिस पर आप समाचार पत्रिका प्राप्त करना चाहते हैं। ऑनलाइन समाचार पत्रिका अंशदान सुविधा का लाभ उठाएं (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)।
पंजीकृत सदस्य नेशनल बुक ट्रस्ट से किसी परेशानी के बिना ऑनलाइन पुस्तकें खरीद सकते हैं (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) एनबीटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर भारतीय शास्त्रीय साहित्य तक सभी विषयों पर अत्यंत उचित मूल्यों पर पुस्तकें उपलब्ध कराता है।
नेशनल बुक ट्रस्ट के बारे और अधिक जानें (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल
