विभिन्न बोर्डों/संस्थाओं/आयोगों (उदाहरण सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य शिक्षा बोर्डों, यूपीएससी, एसएससी, आईसीएआईद्व जीजीएसआईपीयू आदि) द्वारा आयोजित की गई विभिन्न अकादमी, प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं के परिणाम वर्ष 1997 से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) द्वारा इंटरनेट पर प्रकाशित किए जा रहे है। एनआईसी, भारत सरकार का कार्यरत प्रथम आईसीटी संगठन है जो सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, के तत्वावधान के अधीन कार्य करता है। इस प्रयोजन के लिए विकसित किया गया विशेषीकृत पोर्टल (www.results.gov.in (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)) इस विशाल आईसीटी कार्य का निर्माण करता है और विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय हो गया है जिन्हें अब उत्सकुतापूर्वक अपना रोल नंबर देखने के लिए सूचना पद पर नजर गड़ाने की अब आवश्यकता नहीं है और घर बैठे आराम से निकटवर्ती साइबर कैफे से परिणाम देख सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं वेब पोर्टल पर डाल दी जाती हैं यह परिणाम घोषित करने के पहले और इसके नेट पर लांच करने के बाद दोनों समय किया जाता है। परिणाम प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल हैं। विद्यार्थी को उचित स्थान पर अपना नाम और क्रम संख्या टाइप करने की आवश्यकता होती है और परिणाम प्राप्तांक स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाते है।
परिणाम का और अधिक शीघ्रता से और प्रभावी तरीके से प्रचार करने के लिए निम्न्लिखित वेब के अतिरिक्त एनआईसी परिणामों को बहुल चैनलों पर प्रकाशित करता हैं:
- ई-मेल (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- एसएमएस (संक्षिप्त समाचार सेवा) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पोन्स) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
परीक्षा परिणाम पोर्टल (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
