यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के सुझाव
कल्पना कीजिए कि आप छुट्टी पर बाहर गए हैं और बीमार पड़ गए हैं। कई बार नया स्थान आपके अनुकूल नहीं होता। अत: यह अति महत्वपूर्ण है कि यात्रा के दौरान आप बीमार न पड़ें इस के लिए बचाव करना आवश्यक है।
यात्रा के दौरान बचाव के उपाय
- अपनी दैनिक उपयोग की दवाइयां, यदि कोई हों तो, अपने सामान के साथ लेकर जाएं। साथ ही बुनियादी इमरजेंसी औषधियों जैसे कि पेट की गड़बड़ी, उल्टी, दस्त और बुखार की एक किट अपने साथ ले जाएं। साथ ही अपने साथ बैन्ड एड्, एन्टी सेप्टिक आइन्टमेंट्स जैसी वस्तुएं भी रखें।
- अपने डॉक्टर से यह पूछ लें कि अपने नए स्थान पर, खाने अथवा सोने के समय के अनुसार आपको औषधि की खुराक में परिवर्तन करना चाहिए अथवा नहीं।
- केवल ऐसा भोजन करें जो गरमा-गरम परोसा जाता है और जो ठीक तरह से पकाया गया है। बाजारू भोजन खरीदने से परहेज करें। ऐसे फल खाने का आग्रह रखें जिन्हें आप छील सकते हैं। अन्य फलों के मामलों में, उन्हें खाने से पहले भली प्रकार धो लें। इसी प्रकार बोतल का अथवा उबला हुआ पानी पीने का प्रयास करें।
- गरमी के दौरान यात्रा करते समय सदैव भरपूर पानी पीएं। अपने सिर को किसी स्कार्फ अथवा टोपी से ढककर स्वयं की गर्मी से रक्षा करें। सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए धूप के चश्मे पहने और सन-स्क्रीन का उपयोग करें। शाम के समय घर से बाहर जाने से परहेज करें।
प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में अधिक विवरण के लिए हमारे 'स्वास्थ्य' अनुभाग को देखें।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल

