यौन संचारित रोग (एस टी डीज़)
एस टी डीज़ अथवा एस टी आईज़ (यौन संचारित संक्रमण) ऐसे संक्रमण/रोग हैं जो कि यौन संपर्क द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे में संचारित किए जा सकते हैं। भारत में यौन संचारित रोगों की व्यापकता काफी अधिक है। यौन संचारित रोगों में एड्स एक गंभीर चिन्ता का विषय है।
एक राष्ट्रीय एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) वर्ष 1950 के मध्य से प्रचलन में है। यह कार्यक्रम क्लीनिक आधारित है, तथापि, और देश के सभी एस टी डी रोगियों में से मात्र 5 प्रतिशत को कवर करता है। अधिकांश रोगी इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने वालों, औपचारिक सेक्टर अथवा स्वयं चिकित्सा का सहारा लेते हैं। एस टी डी, विशेषकर हाल ही में प्रारंभ किए गए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रसंग में, नियंत्रण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने की जरुरत को स्वीकार करते हुए, विद्यमान कार्यक्रम को देश में विद्यमान निजी स्वास्थ्य सेवाओं के मार्फत् सामुदायिक स्तर तक बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिक विवरण के लिए नीचे दर्शाए गए लिंक्स पर क्लिक करें:
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल

