प्रकोप अथवा महामारियों की रोकथाम
एक महामारी तब घटित होती है जब किसी निश्चित क्षेत्र में लोगों के एक नियत समूह में, एक खास अवधि के दौरान किसी विश्ष्टि रोग के समान मामले घटित होते हैं।
- चिकित्सक के पास जाएं: यदि आप में अथवा परिवार के किसी सदस्य में किसी ऐसे रोग के लक्षण दिखाई देते हैं जो कि महामारी का रूप धारण कर सकते हैं, तब किसी डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक है।
- अस्वास्थ्यकर जीवन शैली: बहुत सी महामारियां, अस्वास्थ्यकर जीवन शैली जैसे कि दूषित वस्तुएं खाना अथवा पीना, साफ-सफाई की कमी व ऐसे समान कारणों से फैलती हैं। आपके आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई के द्वारा महामारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
- चेतावनी संकेत: यदि किसी विशिष्ट क्षेत्र में कुछ लोग एक समान रोग से पीड़ित होते हैं तो इसका अर्थ है कि महामारी फैलने वाली है। चेतावनी के संदेश तुरन्त जारी किए जाने चाहिए और क्षेत्र के सभी लोगों को डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
- मार्गदर्शी सिद्धान्तों का अनुपालन करना: स्वास्थ्य विभाग (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के साथ सहयोग करें और महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्तों का अनुपालन करें।
- अफवाहें फैलाने से बचें: यह सुनिश्चित करें कि किसी महामारी अथवा इस पर नियंत्रण के संबंध में किसी प्रकार की अफवाह अथवा गलत सूचना नहीं फैलाई जाती है।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल

