चिकित्सा पर्यटन
चिकित्सा पर्यटन जिसे स्वास्थ्य पर्यटन के नाम से भी जाना जाता है, भारत में उभर रही एक विकासशील धारणा है। मेडिकल और आराम के लिए पूरे विश्व से लोग भारत में आते हैं। अधिकांश सामान्य इलाज हैं, हृदय की शल्य क्रिया, घुटनों का प्रत्यारोपण, कास्मेटिक सर्जरी, और दांतों की देख रेख। चूंकि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, अथवा यूरोप जैसे देशों की तुलना में भारत में संभवत: न्यूनतम लागत पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा इलाज उपलब्ध कराए जाने के कारण, भारत खासकर मेडिकल पर्यटन का अनुकूल गंतव्य स्थान है।
विदेशों में भी सुविख्यात कुछ नाम हैं अपोलो समूह (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), एस्काट्स चिकित्सालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) नई दिल्ली और जस लोक चिकित्सालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) मुम्बई निगमित चिकित्सालयों की एक सूची जैसे कि ग्लोबल चिकित्सालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), केयर (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) और डॉ. एल. वी. प्रसाद नेत्र चिकित्सालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) हैदराबाद, द हिचुजा (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) और एनएम एक्सीलेंस (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) मुम्बई ने भी क्षमताएं निर्मित कर ली हैं तथा विदेशी रोगियों के अनवरत बढ़ते बहाव को संभाल रहे हैं। भारत में थाइलैन्ड और मलेशिया की तुलना में काफी अधिक विशेषज्ञता उपलब्ध है। भारत के कुछ अग्रणी चिकित्सालयों में आधारभूत सुविधाएं बहुत अच्छी हैं।
कुछ अन्य सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालयों की सूची नीचे दी गई है:
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- बी. एम बिरला हर्ट रिसर्च सेन्टर (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- क्रिस्ट्यन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- इंस्ट्रीट्यूट ऑफ कार्डियो वेस्क्यूलर डिजीजिज (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल


