नागरिक
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

अभिज्ञान केंद्र

भारत में, 2005 में कुल मौतों के 53 प्रतिशत (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) का कारण दीर्घकाली रोग थे। इनमें से 29 प्रतिशत कार्डियोवैस्‍कुलर रोगों के कारण थीं जिनमें शामिल हैं: दिल के दौरे, हृद्-धमनी रोग और स्‍ट्रोक। शहरी भारतीयों में मधुमेह का होना संसार में दूसरे स्‍थान पर है और लगभग 12 प्रतिशत वयस्‍कों को यह रोग हो जाता है और, पुरूषों तथा महिलाओं में कैन्‍सर के क्रमश: 56.4 प्रतिशत और 44.9 प्रतिशत का कारण तंबाखू का सेवन बताया जाता है।

सौभाग्‍यवश, इनमें से अधिकांश रोगों को सरल उपायों से रोका जा सकता है यथा सही आहार और नियमित व्‍यायम। हमारे स्‍वास्‍थ्‍य अनुभाग के इस ज्ञान केंद्र का उद्देश्‍य भारतीय नागरिकों को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सुझाव तथा अन्‍य जानकारी देना है ताकि वे अपनी शारीरिक दशा तथा कुशलता में सुधार कर सकें। यह साधारण रोगों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य रक्षा पर दिशानिर्देश और आपातिक स्थितियों के लिए फर्स्‍ट एड के सुझाव भी देता है।

इतना ही नहीं, यदि आपको चिकित्‍सा पत्रिकाओं, अनुसंधान अध्‍ययनों, पुस्‍तकालयों तथा अनुमोदित औषधियों की तलाश हो तो ज्ञान केंद्र आदर्श स्रोत है। नीचे कुछ विषय दिए जा रहे हैं जो आपके लिए उपयोग हो सकते हैं

अभिज्ञान केंद्र से संबंधित जानकारी

सामान्‍य अस्‍वीकरण

इस अनुभाग के अन्‍य अनेक सरकारी साइटों के साथ लिंक हैं और कुछ मामलों में हम निजी या गैर-सरकारी साइटों के साथ भी लिंक करते हैं। किसी विशिष्‍ट वाणिज्यिक उत्‍पाद, प्रक्रम, सेवा, निर्माता या कंपनी का कोई संदर्भ Bharat.gov.in या भारत सरकार द्वारा उसके पृष्‍ठांकन या संस्‍तुति का द्योतक नहीं है।

India.gov.in किसी ऑफ साइट संदर्भित साइट की विषयवस्‍तु के लिए कोई उत्तरदायित्‍व नहीं लेती।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल