जननी सुरक्षा योजना

जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) (278 KB) (पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती है) एक केन्‍द्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्‍य मातृत्‍व और शिशु मृत्‍यु दर को कम करना तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बीपीएल) परिवारों के लिए संस्‍थागत प्रसव को बढाना है। जेएसवाई जो कि समग्र रूप से राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), के अंतर्गत आती है, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों से संबद्ध 19 वर्ष से अधिक आयु की सभी गर्भवती महिलाओं को दो जीवित बच्‍चों के जन्‍म तक कवर करती है।

वर्ष 2003 में शुरू की गई जेएसवाई विद्यमान राष्‍ट्रीय प्रसूति लाभ योजना (16 KB) (पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती है) अथवा एनएमबीएस को आशोधित करती है जहां एनएमबीएस गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की गर्भवती महिलाओं को उत्तम आहार उपलब्‍ध कराने से संबंद्ध है वही जेएसवाई गर्भावस्‍था के दौरान प्रसूति पूर्व देखभाल, प्रसव के दौरान संस्‍थागत देखभाल तथा प्रसूति उपरांत (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) देखभाल के साथ-साथ नकद सहायता भी प्रदान करती है। यह क्षेत्र स्‍तर के स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं द्वारा समन्वित देखभाल और स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों के माध्‍यम से प्रदान की जाती है




स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल