टीकाकरण

सक्षम आपू‍र्ति प्रणाली के माध्‍यम से प्रभावी और सुरक्षित टीकाकरण, सबसे प्रभावी लोक स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं में से एक है। टीकाकरण कार्यक्रमों का उद्देश्‍य विशेषकर बच्‍चों में टीका निवारणीय रोगों (टीके से रोकने योग्‍य) के कारण मृत्‍यु दर और रूग्‍णता को कम करना है। भारत का टीकाकरण कार्यक्रम प्रयुक्‍त टीकों की मात्रा, लाभार्थियों की संख्‍या आयोजित टीकाकरण सत्रों की संख्‍या और कवर किए गए भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में विश्‍व में सबसे बडे कार्यक्रमों में से एक है। टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्‍चों और महिलाओं के छह बीमारियों से बचाव के लिए टीकों का उपयोग किया जाता है।

वे हैं:

  • ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक)
  • डिप्‍थीरिया
  • कुकुर खांसी
  • पोलियो
  • खसरा
  • टेटनस

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में चरणबद्ध तरीके से हेपेटाइटिस की टीके को भी शामिल किया गया है। टीकाकरण के पश्‍चात कुछ शिशुओं और बच्‍चों में एलर्जी हो सकती है। उचित देखभाल व उपचार हेतु अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल