नागरिक
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्‍वास्‍थ्‍य

स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वस्‍थता भारत सरकार के मुख्‍य उद्देश्‍य है। एक स्‍वस्‍थ नागरिक स्‍वस्‍थ राष्‍ट्र के निर्माण में योगदान करते हैं। पिछले कई वर्षों में सरकार ने अपने नागरिकों के जीवन स्‍तर में सुधार के लिए कई स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम और नीतियां आरंभ की हैं। इसके परिणामस्‍वरूप पुरूषों और महिलाओं की जन्‍म पर जीवन प्रत्‍याशा (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) बढकर क्रमश: 62 और 64 हो गई है। साथ ही, शिशु मृत्‍यु दर (पांच वर्ष से कम आयु वाले शिशुओं की मृत्‍यु दर) 2008 में गिरकर 53 प्रति हजार जन्‍म हो गई है। सरकार बीमारियों जैसे टीबी, मलेरिया, निमोनिया और जल जनित रोगों को कुछ हद तक नियंत्रित करने और उनकी रोकथाम करने में भी सक्षम है।

स्‍वास्‍थ्‍य का मुद्दा स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के अधीन आता है। यह मंत्रालय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, परिवार कल्‍याण विभाग (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) और आयुर्वेद, योग, नैचुरोपैथी, सिद्धा और होम्‍योपैथी विभाग (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) में विभक्‍त है। हाल ही में मंत्रालय ने संतुलित आहार के माध्‍यम से अपने स्‍वास्‍थ्‍य को बनाए रखने के लिए नागरिकों का मार्गनिर्देश करने हेतु हेल्‍थी इंडिया (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) नामक वेबसाइट शुरू की है।

हमारी वेबसाइट का 'सिटिजन हेल्‍थ' खंड सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के विभिन्‍न पहलुओं संबंधी संसाधनों तथा देश के अस्‍पतालों और चिकित्‍सा संस्‍थाओं की सूची के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

स्‍वास्‍थ्‍य संबंधित जानकारी


स्‍वाइन फ्लू पर जानकारी
जनसंख्या स्थिरता कोश (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल