सरकारी सहायता प्राप्त योजनाएं/कार्यक्रम/परियोजनाएं
सरकारी सहायता प्राप्त योजनाएं और कार्यक्रम केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याणार्थ चलाई जाती हैं। देश के लोग इसके बहुमूल्य संसाधनों में से एक हैं। इन कार्यक्रमों को उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को बढाना तथा रोग की घटनाओं व बीमारी के कारण होने वाली मृत्यु में कमी लाना है। सरकारी सहायता प्राप्त योजनाओं में टीकाकरण अभियान, महामारी से बचने के लिए विशेष उपाय, खतरनाक रोगों के निवारण हेतु कार्यक्रम तथा कई शिक्षा और प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।
भारतीय संविधान (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), के अनुसार 'स्वास्थ्य' विषय राज्य सरकारों (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है। इससे तात्पर्य है कि राज्य सरकारे इसके क्षेत्राधिकार में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने तथा इसमें सुधार हेतु उत्तरदायी होती है। केन्द्र सरकार द्वारा मुख्य नीति, ढांचा तथा सहयोग दिया जाता है जबकि राज्य केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपने स्वयं के माडल तैयार करते हैं।
इस खंड में स्वास्थ्य संबंधी उन विभिन्न योजनाओं और नीतियों का उल्लेख है जो भारत के नागरिकों के लाभाथ्र शुरू की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड पर क्लिक करें।
सरकारी सहायता प्राप्त योजनाएं/कार्यक्रम/परियोजनाएं से संबंधित जानकारी
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल

