कैंसर
कैंसर उन 100 से अधिक रोगों के समूह को कहते है जो शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है। शरीर के कुछ कैंसर प्रवण अंग फेफड़े, आमाशय, यकृत, स्तन और कोलोन हैं। विश्वभर के कैंसर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2005 में विश्वभर में कैंसर के कारण 13 प्रतिशत (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) मृत्यु हुई।
कैंसर के विरूद्ध सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों में 1975 में आरंभ किया गया राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) था। यह कार्यक्रम 1984-85 में संशोधित किया गया जिसमें रोगी की प्राथमिक रोकथाम और आरंभ में ही इसको पता लगाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार कई योजनाएं चलाती है और इसका उद्देश्य कैंसर की संपूर्ण रोकथाम करना और इस पर व्यापक नियंत्रण करना है। सरकार ने जरूरतमंदों को कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देशभर में क्षेत्रीय कैंसर केन्द्रों (-1 MB) (पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती है)
की भी स्थापना की है।
अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक्स पर क्लिक करें:
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल

