यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

ब्‍लड प्रेशर

सामान्‍य रोगों हेतु स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल: रक्‍तदाब परिसंचरित हो रहे रक्‍त द्वारा रक्‍त वाहिकाओं की दीवारों पर लगाए जाने वाले बल को रक्‍तदाब कहते हैं। एक स्‍वस्‍थ वयस्‍क मनुष्‍य के लिए सामान्‍य रक्‍तदाब 120 एमएमएचजी सिस्‍टोलिक और 80 एमएमएचजी डायस्‍टालिक होता है। लेकिन सामान्‍य रक्‍तदाब प्रत्‍येक व्‍यक्ति में भिन्‍न होता है। कुछ लोगों में रक्‍तदाब स्‍तर अत्‍यधिक कम-ज्‍यादा होता रहता है और असामान्‍य स्‍तरों तक घटता या बढ़ता रहता है। चूंकि इससे अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं जैसे हृदय संबंधी बीमारियां हो सकती है इसलिए यह आवश्‍यक है कि रक्‍तदाब को हमेशा नियंत्रण में रखा जाएं।

उच्‍च रक्‍त दाब को कम करने के कुछ सामान्‍य उपाय निम्‍नवत हैं:

  • धूम्रपान न करें।
  • अपने शरीर का वजन स्‍वस्‍थ्‍य स्‍तर तक रखें।
  • स्‍वस्‍थ भोजन लें जिसमें फलों, सब्जियों और कम वसा वाले दुग्‍ध पदार्थों की मात्रा अधिक हो।
  • कोई शारीरिक कार्यकलाप करें।
  • मद्यपान संयमित मात्रा में करें।

निम्‍न रक्‍तदाब को रोकने के कुछ सामान्‍य उपाय निम्‍नवत् हैं:

  • पानी की कमी रक्‍त मात्रा को कम करती है जिसके कारण दाब कम हो जाता है। अत: खूब पानी पीएं।
  • भोजन के पश्‍चात् टहलने जाए। इसे रक्‍तदाब को सामान्‍य स्‍तर पर लाने में मदद मिलती है।
  • व्‍यायाम करने के बाद कुछ देर आराम करें। व्‍यायाम दिनचर्या को अचानक रोक देने से रक्‍तदाब कम हो सकता है।
  • कम रक्‍तदाब वाले लोगों के लिए नमक अच्‍छा होता है। नमक के उपयोग में वृद्धि प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए भिन्‍न हो सकती है।
  • कम रक्‍तदाब वाले लोगों के लिए मद्यपान और संबंधित पेय पदार्थ हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे व्‍यक्तियों को केवल जूस अथवा एल्‍कोहल रहित पेय पदार्थ पीना चाहिए।

उक्‍त किसी भी उपाय को करने से पहले अपने डॉक्‍टर से परामर्श लेना न भूलें।

अधिक जानकारी के लिए निम्‍नलिखित लिंक्‍स पर क्लिक करें:

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल