यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

हवाई चिकित्‍सा सेवाएं

सामान्‍य भाषा में हवाई चिकित्‍सा सुविधा का अर्थ है हेलीकॉप्‍टर और एअरक्राफ्ट के उपयोग द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल संबंधी सेवाएं प्रदान करना। ऐसी सेवाओं की आवश्‍यकता तब पड़ती है जब मरीज (मरीजों) की किस्‍मत का फैसला करने में समय महत्‍वपूर्ण कारक होता है। विविधतापूर्ण देश में संकट के समय में विशेषकर भारत जैसे भौगोलिक विविधता वाले देश में हवाई चिकित्‍सा सेवाएं महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यद्यपि भारतीय सैन्‍य बलों ने भारतीय नागरिकों को हमेशा ऐसी सुविधाएं प्रदान की हैं, लेकिन निजी क्षेत्र में इस सेवा की संस्‍थापक इंडियन एअरोमेडिकल सर्विसेज (आईएएस) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) है जो विश्‍व की उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के समकक्ष सेवाएं देने के लिए भारत में वायु-एम्‍बुलैंस सेवा प्रदान करती है।

इंडियन एअरोमेडिकल सर्विसेज के हेलीकॉप्‍टर और एअरक्राफ्ट किसी भी प्रकार की जीवन के लिए खतरा चिकित्‍सा आकास्मिकता से निपटने के लिए पूर्ण सुविधा युक्‍त होते है। इन सेवाओं के लिए प्रभार प्रयुक्‍त किए गए एअरक्राफ्ट के प्रकार, प्रचालन बेस मुंबई से दूरी, अपेक्षित मेडिकल और पैरा मेडिकल सेवा की संख्‍या और प्रकार तथा आवश्‍यकता चिकित्‍सीय सहायता का प्रकार आदि पर निर्भर करता है तथा यद्यपि कई बार इस सेवा का प्रभार बहुत अधिक होता है लेकिन आकास्मिकता के दौरान ऐसी सेवा के अस्तित्‍व की अनेदखी नहीं की जा सकती। लागत और कवरेज के बारे में अधिक जानकारी (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल