रोजगार केन्द्र
राष्ट्रीय रोजगार सेवा या रोजगार केन्द्र जो रोजगार एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, श्रम मंत्रालय के द्वारा चलाया जाता है, कार्य की मांगों और कार्य के अवसर की पूर्ति में बेहतर ताल-मेल करने के लिए 900 से भी अधिक रोजगार केन्द्रों का संचालन करता है। नौकरी ढूंढने वाले इन रोजगार केन्द्रों में अपने नाम का पंजीकरण करते हैं और जैसे ही सरकारी क्षेत्र में उनकी इच्छा के मुताबिक रिक्ति होती है उन्हें सूचना दे दी जाती है।
रोजगार केन्द्र (रिक्तियों की अनिवार्य सूचना) अधिनियम, 1959 के अनुसार किसी भी राज्य या उसके किसी भी क्षेत्र में उस राज्य या क्षेत्र के प्रत्येक प्रतिष्ठान में नियोक्ता किसी रोजगार में उस प्रतिष्ठान में कोई रिक्ति भरने के पहले ऐसे रोजगार केन्द्रों में निर्धारित किए गए अनुसार उस रिक्ति रोजगार को अधिसूचित करेगा।
नौकरी पाने में रोजगार केन्द्र युवकों को सहायता करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यकलापों के जरिए स्वरोजगार उद्यम आरंभ करने में भी सहायता करते हैं। नौकरी ढूंढ़ने वालों के नामों का पंजीकरण करना और उन्हें रिक्तियों की सूचना देना, रोजगार बाजार सूचना का संग्रहण और विस्तार, विद्यार्थियों और युवकों के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन देना रोजगार केन्द्रों के मुख्य कार्य हैं।
यहां देश के निम्नलिखित राज्यों में चल रहे रोजगार केन्द्रों के वेब पृष्ठों की सूची है:
- चंडीगढ़ (यूटी) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- गुजरात (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- हरियाणा (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- हिमाचल प्रदेश (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- जम्मू और कश्मीर (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- कर्नाटक (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- केरल (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- महाराष्ट्र (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- पंजाब (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- तमिलनाडु (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
* यह सूची वर्तमान में रोजगार केन्द्रों के बारे में उपलब्ध ऑनलाइन सूचना जोड़ती है।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल
