भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। 44 करोड़ से अधिक का श्रमिक बल, अंग्रेजी बोलने वाले स्नातकों की अपार संख्या तथा तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के चलते, रोजगार के अवसरों की ज़रूरत में अत्यधिक वृद्धि हुई है। सरकार काम के अवसरों की मांग और आपूर्ति के बीच बेहतर मेल बिठाने का हर संभव प्रयास कर रही है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) विभिन्न सेवाओं एवं पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करते हैं। सरकार ने इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयुक्त उम्मीदवारों की भर्ती को सुसाध्य बनाने के लिए देशभर में अनेक रोज़गार कार्यालय भी स्थापित किए हैं। इस खण्ड में सशस्त्र बलों जैसे क्षेत्रों में कैरियर के अवसरों का सिंहावलोकन भी किया गया है।
