व्यावसायिक मार्गदर्शन का संदर्भ कार्यक्रमों और सेवाओं से है जिनका प्रयोजन व्यक्ति को, चाहे वे किसी भी आयु के क्यों न हो, किसी भी समय जीवन भर में शिक्षा, प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकल्पों को अपनाने और अपना व्यवसाय का प्रबंध करने के लिए है।
उचित समय में व्यवसाय का चयन एक मुश्किल विषय है इसमें मित्रों, माता पिता का मत शामिल होता है और युवा व्यक्ति संकट में पड़ जाता है जहां निर्णय लेना लगभग असम्भव हो जाता है। हम यहां एक मॉडल प्रदान कर रहे हैं जो युवा पीढ़ी को व्यवसाय चुनने, इसके लिए अपेक्षित क्षमता प्राप्त करने, निर्णय लेने, लक्ष्य निर्धारित करने और तब कार्य करने में मदद कर सकता है। यह सूचना न केवल नए लोगों के लिए मददगार अपितु किसी के सम्पूर्ण जीवन के लिए भी।
व्यवसाय का चयन करना बहु चरण प्रक्रिया है। इसमें विभिन्न चीजों के विषय सूचना एकत्र करना शामिल है पहले पहल अपने आप के बारे में।
इसमें आपके विषय सूचना एकत्र करना शामिल है। आपको अपने आप के प्रति समझदारी विकसित करना है आपके मूल्यों सहित, रूचि, लगन, क्षमता व्यक्तिगत गुण और इच्छित जीवन शैली शामिल हैं। आपको अपने और चुने हुए व्यवसाय के बीच संबंध की भी जानकारी होनी है।
आपको उपलब्ध अकादमी और व्यवसाय विकल्प की पहचान करनी है। यह कदम आपके लिए कार्य की दुनिया का अन्वेषण करना आसान बनाता है, यह सामान्य व्यावसायिक दिशा को संकुचित करता और विशिष्टता की ओर मोड़ता है, जानकारी भरे निर्णय प्रक्रिया के जरिए। आप सम्भावित व्यवसाय को पहचानना शुरू करेंगे, उन व्यवसायों के संबंध में सूचना एकत्र करेंगे और व्यवसायिक सूचना को परिणाम सहित अपने स्वयं में मूल्यांकन से मेल करेंगे।
तब आरंभिक व्यावसायिक चयन किया जाता है। व्यक्ति तैयार होता है और नौकरी करने शुरू करता है। इसलिए व्यवसाय संभावना के बारे और अधिक जानने के लिए और अध्ययन मत जानने के लिए यहां क्लिक करें। ;
रोजगार समाचार के बारे में और अधिक जानें। |