यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)

खाद्य प्रसंस्‍करण तंत्र

खाद्य प्रसंस्‍करण तंत्र में विभिन्‍न श्रेणियों के उपस्‍कर होते हैं जिनकी सब्जियों, मांस उत्‍पादों, समुद्री माल तथा अन्‍य खाद्य मदों के प्रसंस्‍करण में आवश्‍यकता पड़ती है। खाद्य मदों की एक प्रतिनिधि सूची नीचे दी गई है जो प्रसंस्‍कृत भोजन की श्रेणी में आते है:

  • फल तथा सब्‍जी उत्‍पाद
  • खाद्य तेलों के लिए तिलहन
  • अन्‍न एवं संबंधित मदें
  • मांस तथा मुर्गी पालन
  • जल कृषि उत्‍पाद
  • पेय पदार्थ जैसे उपभोक्‍ता उत्‍पाद जिसमें किण्‍वन उद्योग मदें एवं मिठाइयां शामिल हैं।
  • दुग्‍ध तथा दुग्‍ध उत्‍पाद

नीति पहल

उदारीकरण के बाद विनियमन एवं नियंत्रण, राजकोषीय नीति, कराधान, विनिमय, निर्मात, आयात संवर्धन, ब्‍याज दर नियंत्रण एवं उच्‍च प्राथमिकता वाले उद्योगों के लिए प्रोत्‍साहनों के संबंध में कुछ नीति उपाय किए गए हैं। खाद्य प्रसंस्‍क्‍रण एवं कृषि उद्योग को उच्‍च प्राथमिकता का दर्जा प्रदान किया गया है तथा उन्‍हें अनेक छूटें एवं प्रोत्‍साहन दिए गए हैं।

विनियमन एवं नियंत्रण महत्‍वपूर्ण नीति पहल है। बीयर, पीने योग्य मदिरा, शराब, गन्‍ना, शक्‍कर, हाइड्रोजनीकृत पशु बसा, तेल तथा लघु क्षेत्र में अन्‍य विनिर्माण के लिए आरक्षित मदों जैसी कुछ मदों को छोड़कर लगभग सभी खाद्य एवं कृषि उद्योगों के लिए किसी औद्योगिक लाइसेंस की आवश्‍यकता नहीं है। लघु उद्योगों के लिए आरक्षित मदों में अचार, चटनी, ब्रेड, मिठाई, रेपसीड, सरसों, सीसेम तेल, मूंगफली तेल, प्रसंस्‍कृत मसाले, मीठे काजू अखरोट उत्‍पाद, साबूदाना तथा टैपियोका आटा शामिल हैं।

सरकार ने सामान्‍य जनता को खाद्य प्रसंस्‍करण के बारे में सूचना प्रदान करने के लिए दिल्‍ली में पंचशील भवन में एक निकनेट आधारित सूचना एवं सुविधा केंद्र (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) की स्‍थापना की है। यह केंद्र प्रसंकृत खाद्य के उत्‍पाद, आयात, संरक्षा, पर्यावरण, वितरण तथा उपभोग जैसे विषयों पर मुद्रित सामग्री एवं कम्‍प्‍यूटर मुद्रण के माध्‍यम से लोगों को दिशा-निर्देश प्रदान करता है।

खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) की वेबसाइट पर ऑनलाइन सुझाव अथवा शिकायत पेटी (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) उपलब्‍ध है। खाद्य प्रसंस्‍करण अवसंरचना तथा विनिर्माण सुविधाओं की स्‍थापना, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं, प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रदर्शन के लिए आवेदन पत्र यहां डाउन लोड (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) किए जा सकते है।

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल